मामला अधारताल थाना क्षेत्र का है।
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में स्थित खेरमाई मंदिर में रहने वाली एक युवती और उसकी छोटी बहन को बदमाश ने धमकी दी। आरोपी ने स्मैक के लिए पहले 5 हजार रुपए मांगे। युवती ने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने तलवार लहराना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे उसने अप
.
काफी देर तक हंगामा करने के बाद बदमाश धमकी देते हुए वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद आरोपी फिर से युवती के घर के बाहर पहुंचा और पटाखा फेंककर धमकी दी। यह घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की बताई जा रही है।
पीड़ित युवती सोमवार को आधारताल थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे युवती का परिवार डरा हुआ है।
वीडियो बनाने की कोशिश की, तो हाथ पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, खेरमाई कटरा निवासी 30 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। रात को वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ घर के अंदर थी। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाला बदमाश प्रतीक जायसवाल उनके घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाते ही अंदर घुस गया। हाथ में तलवार लिए बदमाश ने 5 हजार रुपए मांगे। जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने तलवार लहराना शुरू कर दिया, जिससे युवती के हाथ में चोट भी लगी।
पीड़िता का कहना है कि प्रतीक को जब रुपए नहीं मिले तो उसने घर बिखेरना शुरू कर दिया। छोटी बहन ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।
पुलिस आरोपी की तलाश में
काफी देर तक हंगामा करने के बाद युवती ने मां और छोटी बहन को लेकर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद प्रतीक धमकी देते हुए वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह फिर आया और घर के बाहर पटाखा फेंककर धमकी दी, फिर चला गया।
वारदात के बाद महिला आधारताल थाने पहुंची, जहां प्रतीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश अभी जारी है।