खरगोन12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सनावद रोड स्थित जिला अस्पताल के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की टक्कर हो गई। बाइक ट्रैक्टर की नीचे घुस गई। युवक बाल-बाल बच गया। उसे पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार शाम 4.30 बजे दीपक वर्मा निवासी जैतापुर बाइक से घर लौट रहा था। अचानक सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गया। इससे दीपक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा घुसा। दीपक को पैर में चोट आई । मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। टीआई गोपाल निगवाल पहुंचे और दीपक को अस्पताल पहुंचाया।
0