अशोकनगर से लापता हुई युवती जयपुर मिली: बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar News

अशोकनगर से लापता हुई युवती जयपुर मिली:  बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar News



अशोकनगर कोतवाली थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को राजस्थान के जयपुर से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो ए

.

कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि बोहरे काॅलोनी की किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर एएसआई देशराज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम किशोरी की तलाश करते हुए राजस्थान के जयपुर पहुंची। साइबर सेल की मदद से और पूछताछ के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया।

जयपुर के सिंधी बस स्टैंड पर मिली लोकेशन पुलिस को किशोरी जयपुर के सिंधी बस स्टैंड पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे ट्रेन से अशोकनगर से जयपुर ले गया था। आरोपी युवक नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, जो कुछ समय से जयपुर के एक होटल में काम कर रहा था। आरोपी किशोरी को भी उसी स्थान पर ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान, सउनि देशराज सिंह, प्रआर अरुण पाल, आर गौरव रघुवंशी, पवन बघेल, रूबी रघुवंशी और साइबर सेल के सउनि संजय गुप्ता, सउनि अभिजीत एवं प्रशांत भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link