Rains filled with water, the balance of vehicles deteriorating, accidents increased | गड्‌ढों में भरा बारिश का पानी, बिगड़ रहा वाहनों का संतुलन, हादसे बढ़े

Rains filled with water, the balance of vehicles deteriorating, accidents increased | गड्‌ढों में भरा बारिश का पानी, बिगड़ रहा वाहनों का संतुलन, हादसे बढ़े


खरगोन13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • भारी वाहनों की आवाजाही से रहवासी भी परेशान

पीपलगोन रोड पर जगह-जगह गड्‌ढे होने से राहगीर परेशान है। बारिश के बाद गड्‌ढों में पानी भरने से दोपहिया व चार पहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। हादसे बढ़े हैं। सेल्दा प्लांट को जोड़ने वाली इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही होने के बाद भी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के विनोद पाटीदार ने कहा रातभर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। गड्‌ढों के कारण तेज आवाज होने से लोगों की नींद उड़ गई है। काली राठौड़ ने बताया यह सड़क सनावद, बड़वाह, ओंकारेश्वर, खरगोन, बेड़िया व खामखेड़ा को जोड़ती है। लेकिन मरम्मत नहीं करना समझ से परे हैं। ऐसी ही स्थिति नगर के कुशवाह मोहल्ला से बड़गांव की ओर जाने वाले मार्ग की भी है। यहां लोग गड्‌ढों के साथ मोड़ अधिक होने से परेशान है। बारिश का पानी भरा रहने से सड़क की लेयर खराब हो चुकी है। कंटीली झाड़ियां सड़क तक पहुंच गई है। बड़गांव के ताराचंद यादव, राकेश वर्मा, अय्यूब खान, राधेश्याम कोगे आदि ने बताया 4 किमी की इस सड़क पर गड्‌ढों के कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद गड्‌ढों में डामर की जगह मिट्‌टी डाली गई। बारिश में इसके बहने से पहले जैसी स्थिति हो गई है। लोक निर्माण विभाग को दोबारा प्रस्ताव बनाकर सड़क का निर्माण करवाना चाहिए।

इधर… आश्वासन के 17 दिन बाद भी पुलिया की मरम्मत नहीं

टांडाबरुड़ | कोठा बुजुर्ग मार्ग पर बुदिया नाले की पुलिया पर गड्‌ढे होने से किसान व राहगीर परेशान है। किसान गोपाल भावसार, शेखर कुमरावत, राजेश कुमरावत व मोहन कुमरावत ने बताया इस समय मिर्ची, कपास व मक्का फसल निकल रही है। गड्‌ढों के कारण खाली बैलगाड़ी भी नही निकाल पाते है तो उपज को घर कैसे लाएं। दो साल पहले किसानों ने शिकायत की थी। कोई ध्यान नहीं दिया गया। 17 दिन पहले दोबारा शिकायत की। सब इंजीनियर जेके आरसे ने कहा था यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग के पास चला गया है। यह पुलिया उसके अंतर्गत ही आती है लेकिन फिलहाल पुलिया की मरम्मत करवा दी जाएगी। लेकिन आज भी हालत वैसे ही है।

0



Source link