आईसीसी के फ्यूजर शेड्यूल के तहत दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू व्हाइट बॉल सीरीज स्थगित हो सकती है. इस सीरीज में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं. ये सीरीज कथित तौर पर बांग्लादेश में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण स्थगित होने वाली है. हालांकि डेट और वेन्यू का ऐलान नहीं हुआ था. लेकिन बांग्लादेश में इस सप्ताह के राजनीतिक घटनाक्रम से पहले ही दौरे का कार्यक्रम अनिश्चित था.
शेख हसीना को मौत की सजा
सोमवार को, एक न्यायाधिकरण ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई. भारत में उनकी शरण ने तनाव बढ़ा दिया है, ढाका द्वारा उनकी वापसी पर जोर दिया जा रहा है और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को प्रभावित कर रहा है. अब इसका असर क्रिकेट पर भी देखने को मिल रहा है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने मंगलवार को बताया कि बीसीबी को बीसीसीआई से एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि सीमित ओवरों की श्रृंखला को बाद की तारीख के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा.
क्या है वजह?
रिपोर्ट में इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम का हिस्सा यह सीरीज़, महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 2026 संस्करण से पहले भारत के मैचों का अंतिम सेट थी. यह उनके सफल वनडे विश्व कप अभियान और डब्ल्यूपीएल के बीच एकमात्र सीरीज भी थी.
ये भी पढे़ं.. IPL 2026 रिटेन-रिलीज लिस्ट के बाद नया ट्विस्ट… 20 करोड़ी बनेगा इस टीम का कप्तान, हो गया कंफर्म!
कहां होने थे मैच?
ये मैच कोलकाता और कटक में होने वाले थे. इस साल की शुरुआत में, भारतीय पुरुष टीम का बांग्लादेश का सीमित ओवरों का दौरा, जो मूल रूप से अगस्त 2025 में होना था, सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.
उस समय बीसीसीआई ने एक बयान में कहा था, “दोनों बोर्डों के बीच हुई चर्चा के बाद, दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और कार्यक्रम की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है. बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है. दौरे की संशोधित तारीखों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी.’