IND vs SA: टर्न, बाउंस और.. कोलकाता पिच पर बवाल के बाद गुवाहाटी पर नजर, समझें कैसा होगा पिच का गणित?

IND vs SA: टर्न, बाउंस और.. कोलकाता पिच पर बवाल के बाद गुवाहाटी पर नजर, समझें कैसा होगा पिच का गणित?


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कोलकाता में टीम इंडिया को 30 रन की हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ डिमांडिंग पिच के भी चर्चे रहे, मुंह मांगी पिच पर भारतीय टीम खुद मुंह के बल गिर गई. अब सवाल है कि गुवाहाटी में कैसी पिच देखने को मिलेगी. भारतीय टीम की नजरें दूसरे टेस्ट में सीरीज ड्रॉ पर रहेंगी जबकि अफ्रीका की टीम क्लीन स्वीप कर नया इतिहास रचने की फिराक में होगी. आईए जानते हैं कि गुवाहाटी की पिच पर गेंदबाज छाए रहेंगे या फिर बल्लेबाजों की तूती बोलती नजर आएगी. 

फिर चलेगा फिरकी का राज?

गुवाहाटी की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल लेकिन गेंदबाजों को बेहतर उछाल और कैरी प्रदान करने वाली साबित हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्रों से पता चला है कि यहां लाल मिट्टी की पिच तैयार की जा रही है जो गति के साथ टर्न और उछाल देगी. बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक, जो गुवाहाटी के मैदान को अच्छी तरह जानते हैं, इस पिच को संवारने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


स्पिनर्स को मिलेगा टर्न

यह इस स्टेडियम पर पहला टेस्ट मैच होगा, इसलिए बीसीसीआई सतर्क है कि वेन्यू को नकारात्मक छवि न मिले. एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया, ‘लाल मिट्टी की पिच अधिक गति और उछाल प्रदान करने की प्रवृत्ति रखती है. टीम ने घरेलू सीजन से पहले अपनी जरूरतें स्पष्ट कर दी हैं. इसलिए, अगर टर्न आएगा, तो वह गति के साथ और उछाल के साथ होगा. क्यूरेटर कोई असंगत उछाल सुनिश्चित करने से बच रहे हैं.’

ये भी पढ़ें.. दिसंबर में बांग्लादेश सीरीज होगी स्थगित… भारत के साथ बढ़ा तनाव, क्रिकेट पर असर

93 रन पर सिमटा था भारत

कोलकाता टेस्ट में एडन गार्डन्स की पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने 123 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक बचाव किया था. टीम इंडिया महज 93 के स्कोर पर सिमट गई थी. जिसकी वजह से असीमित उछाल बाउंस की शिकायतें हुईं. हालांकि, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दावा किया कि यह वही पिच थी, जिसकी टीम ने मांगी थी. इसी पिच पर अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने धमाकेदार बल्लेबाजी दिखाई और दूसरी पारी में अर्धशतक ठोक टॉप स्कोरर रहे. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे टेस्ट में दोनों टीमों से कैसा प्रदर्शन देखने को मिलता है.



Source link