Last Updated:
Tomato Farming: इस टमाटर की खासियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे किसान बेचने के लिए नहीं खाने के लिए उगाते हैं. मंडी में ये टमाटर कम ही मिलता है. ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में इसे पाया जाता है. जानें और खासियत…
Desi Tamatar. आज हम आपको एक ऐसे टमाटर की वैरायटी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाजार में मिलने वाले टमाटर से अलग है. हालांकि, किसान भाई इसकी खेती बिजनेस के तौर पर कम, खाने के लिए ज्यादा करते हैं. छतरपुर में तो इस टमाटर की डिमांड घर-घर होती है. सर्दी में तो लोग इसे घर पर ही लगाना शुरू कर देते हैं. ये टमाटर सर्दी के मौसम में ही मिलता है.
इस टमाटर की खासियत ये है कि इसका बकला पतला होता है और रसीला होता है. ये खाने में बेहद खट्टा होता है. इस टमाटर को डालने से सब्जी को चटपटा बनाने के लिए एक्स्ट्रा मसाला डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. किसान जगदीश कुशवाहा बताते हैं कि आजकल बाजार में टमाटर की बहुत सी वैरायटी हैं. लेकिन देसी टमाटर की बात ही अलग है. इसका स्वाद लाजवाब है.
स्वाद के लिए प्रसिद्ध देसी टमाटर
किसान बताते हैं कि देसी टमाटर का स्वाद खट्टा होता है. सब्जी में मसाला डालने की भी जरूरत नहीं होती है. देसी टमाटर की सब्जी में सिर्फ हरा धनिया और हरी मिर्च ही डाल देने से स्वादिष्ट सब्जी बन जाती है. इसके अलावा इसे भूनकर हरा धनिया और हरी मिर्च के साथ खा सकते हैं. इसको कच्चा खाने का मजा ही अलग होता है. इसका बकला पतला होता है.
बाजारों में इस टमाटर की रहती डिमांड
किसान बताते हैं कि देसी टमाटर बेचने के उद्देश्य कम लगाते हैं. ये टमाटर मंडी ले जाते समय खराब हो जाता है, क्योंकि इसका बकला पतला होता है. वहीं, विदेशी टमाटर दबने के बाद भी जल्दी खराब नहीं होते हैं, क्योंकि इसका बकला मोटा होता है. देसी टमाटर लोकल बाजार में आसानी से महंगे दामों में बिक जाता है.
देसी टमाटर का भाव
किसान ने बताया कि हम सालों से टमाटर की खेती कर रहे हैं. देसी टमाटर भी लगाते हैं. सब्जी मंडी में विदेशी, हाइब्रिड टमाटर बेचते हैं, जबकि देसी टमाटर लोकल बाजार में बेचते हैं. इसका भाव ज्यादा मिलता है. विदेशी टमाटर का भाव अगर 10 रुपए किलो है तो देसी टमाटर का भाव 15 रुपए किलो रहता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें