बड़वानी में आयशर वाहन की टक्कर से युवक की मौत: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बाइक से हॉस्पिटल पहुंचाया; सिर पर चोट लगने से तोड़ा दम – Barwani News

बड़वानी में आयशर वाहन की टक्कर से युवक की मौत:  एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बाइक से हॉस्पिटल पहुंचाया; सिर पर चोट लगने से तोड़ा दम – Barwani News


बड़वानी जिले के अंजड नगर के बायपास रोड पर मंगलवार देर रात को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना बायपास रोड स्थित रविदास धर्मशाला के ठीक सामने हुई, जहां एक खाली आयशर वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

.

आयशर वाहन क्रमांक MH 18 BZ 2092 ने रिवर्स लेते समय एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी सैफू अली ने बताया कि युवक के ऊपर टायर चढ़ने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर स्थानीय युवाओं ने उसे बाइक से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर ने बताया सिर पर चोट के कारण हुई मौत

सिविल अस्पताल अंजड के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित मंडलोई ने बताया कि देर रात एक घायल व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके सीधे हाथ पर ‘किशन’ नाम गुदा हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अंजड पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर आयशर वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए भी प्रयास कर रही है।



Source link