दांत पीसकर क्यों गेंदबाजी करते हैं बुमराह, नेट्स पर राहुल गिड़गिड़ाए क्यों?

दांत पीसकर क्यों गेंदबाजी करते हैं बुमराह, नेट्स पर राहुल गिड़गिड़ाए क्यों?


Last Updated:

केएल राहुल ने बताया कि ‘बुमराह जैसे मैचों में गेंदबाजी करते हैं , उसी शिद्दत से नेट में भी बोलिंग करते हैं और ‘वो तो दांत पीसता ही रहता है. हर समय जब आप उसका चेहरा देखेंगे वो जैसे मुकाबले के लिए तैयार रहता है.कभी-कभी हमें कहना पड़ता है, यार बुमराह हम एक ही टीम में हैं.

नेट्स पर अपनी टीम के बल्लेबाजों के खिलाफ दांत पीसकर करते हैं बुमराह गेंदबाजी

नई दिल्ली. पूरी दुनिया बुमराह से खौफ खाती है ये तो हर कोई जानता है पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जस्सी से उनके टीम के साथी खिलाड़ी भी घबराते है.  इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक इंटरव्यू में  कहा कि ‘नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें छेड़ना खतरे से खाली नहीं होता. उनका माना कि नेट में बुमराह की गेंदों को खेलते वक्त ज्यादातर बल्लेबाज बहुत सावधानी बरतते हैं क्योंकि उनका ईगो हर्ट करने से बचते हैं. और वो कोई ऐसा वैसा शॉट खेलने से बचते हैं जिससे बुमराह का ईगो हर्ट हो जाए.

दरअसल, ये सब बात केएल राहल के दिए गए इंटरव्यू में हुई और इस दौरान उनसे पूछा कि ‘नेट में अगर कोई बुमराह की गेंद पर करारा शॉट लगा देता है तो क्या बुमराह को गुस्सा आता है? इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा, ‘बहुत, बहुत नाराज हो जाता है.  लेकिन सबसे पहले तो ये बता दू कि नेट में उसे शॉट लगाना आसान नहीं होता.  और बहुत कम लोग ही ऐसा कर पाते हैं.

बुमराह खुन्नस में करते हैं गेंदबाजी 

केएल राहुल ने बताया कि ‘बुमराह जैसे मैचों में गेंदबाजी करते हैं , उसी शिद्दत से नेट में भी बोलिंग करते हैं और ‘वो तो दांत पीसता ही रहता है. हर समय जब आप उसका चेहरा देखेंगे वो जैसे मुकाबले के लिए तैयार रहता है.कभी-कभी हमें कहना पड़ता है, यार बुमराह हम एक ही टीम में हैं. ठीक है नेट्स में मिलने वाले विकेट की गिनती नहीं होती, तब वो हंसता है.  मैं अक्सर ये कहकर उसे शांत कराता हूं कि भाई, आपको खेलना नामुमकिन है आप बहुत अच्छे हैं, गेंद थोड़ा धीमा फेंको यार. नेट्स पर बुमराह उन गिने चुने गेंदबाजों में से एक है जो नो बॉल करने से परहेज करते है.

नेट्स पर रहता है खतरा 

बुमराह को सबसे खतरनाक गेंदबाज करार देते हुए केएल राहुल ने कहा, ‘निश्चित तौर पर वो ऐसे गेंदबाज हैं जिनको हिट करना सबसे मुश्किल है.  मैं सोचता हूं कि हम तो उसे हमेशा खेलते हैं, उसके ऐक्शन और वह कब कैसे गेंद रिलीज करता है, उससे लगभग परिचित हैं लेकिन विपक्षी टीम के बल्लेबाज के लिए, दूसरे देश के बल्लेबाज के लिए उन्हें खेलना बहुत मुश्किल है. वो तो पहले उनके खिलाफ विकेट बचाएगा उसके बाद रन बनाने के बारे में सोचेगा सच में उन्हें खेलना बहुत मुश्किल हैं. बुमराह उन गेंदबाजों में से एक हैं जिनको पिच के बारें में ज्यादा सोचना नहीं पड़ता. कोलकाता की रैंक टर्नर पर पहली पारी में 5 विकेट लेना अपने आप में सबसे बड़ा उदाहरण है.

homecricket

दांत पीसकर क्यों गेंदबाजी करते हैं बुमराह, नेट्स पर राहुल गिड़गिड़ाए क्यों?



Source link