तय नजर आ रही थी हार, आखिरी 12 गेंदों पर पलटा मैच, NZ ने जीती WI से वनडे सीरीज

तय नजर आ रही थी हार, आखिरी 12 गेंदों पर पलटा मैच, NZ ने जीती WI से वनडे सीरीज


Last Updated:

नेपियर: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से रोमाचंक जीत दर्ज की. अब न्यूजीलैड के पास तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय लीड है. श्रृंखला का आखिरी मैच 22 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा. जो कैरेबियन टीम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होगा.

दूसरे मैच की बात करें तो बारिश के चलते यह मुकाबला 34-34 ओवर का कर दिया गया था. 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान कीवी टीम एक वक्त 194 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी. विकेटों के पतझड़ के बीच हार तय नजर आ रही थी. सात ओवर में 74 रन तो आखिरी दो ओवर में 22 रन की दरकार थी. लेकिन कप्तान मिचेल सेंटनर (15 गेंद में नाबाद 34) और टॉम लाथम (29 गेंद में नाबाद 39) ने अपनी नब्ज पर काबू रखते हुए मैच निकाल लिया.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप के कप्तानी शतक के बूते नौ विकेट खोकर 247 रन बनाए थे. होप के बल्ले से 69 गेंद में रन की ऐतिहासिक पारी निकली थी. इसके साथ ही वह सभी फुल मेंबर (11 टीम) के खिलाफ सेंचुरी जमाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज भी बन चुके हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें

homecricket

तय नजर आ रही थी हार, आखिरी 12 गेंदों पर पलटा मैच, NZ ने जीती WI से वनडे सीरीज



Source link