रोहित 22 दिन बाद वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर: डैरिल मिचेल नंबर-1 पर पहुंचे; बाबर छठे स्थान पर पहुंचे

रोहित 22 दिन बाद वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर:  डैरिल मिचेल नंबर-1 पर पहुंचे; बाबर छठे स्थान पर पहुंचे


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा 22 दिनों तक ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर रहने के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजिशन हासिल की है। रोहित 29 अक्टूबर को पहली बार वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। 38 साल 182 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर वह वनडे इतिहास के सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 38 साल 73 दिन की उम्र में नंबर-1 बने थे।

मिचेल 1979 के बाद पहले कीवी बल्लेबाज बने डेरिल मिचेल 1979 के बाद ऐसे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनसे पहले ग्लेन टर्नर आखिरी कीवी थे जो नंबर-1 बने थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी से मिचेल नंबर-1 बने क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मिचेल ने 118 गेंदों पर 119 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ा। वर्तमान रेटिंग में मिचेल 782 अंक के साथ नंबर-1 पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 781 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

डेरिल मिचेल ने क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 118 रन की पारी खेली थी।

डेरिल मिचेल ने क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 118 रन की पारी खेली थी।

बाबर आजम छठे स्थान पर पहुंचे पाकिस्तान के बाबर आजम भी रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 102 रन की पारी खेली थी, जो उनका दो साल बाद इंटरनेशनल शतक था। मोहम्मद रिजवान और फखर जमान भी दो-दो अर्धशतकों की मदद से क्रमशः 22वें और 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बाबर ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था।

बाबर ने रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा था।

गेंदबाजी रैंकिंग: अबरार अहमद पहली बार टॉप-10 में

गेंदबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद पहली बार टॉप-10 में शामिल हुए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में तीन विकेट लेने के बाद वे 11 स्थान ऊपर उठकर नौवें नंबर पर पहुंच गए। टॉप-8 में कोई बदलाव नहीं हुआ हैI अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर नंबर-2 पर बने हुए हैं। इसी सूची में पाकिस्तान के हारिस रऊफ पांच स्थान बढ़कर 23वें, वेस्टइंडीज के जेडन सील्स तीन स्थान बढ़कर 20वें और रोस्टन चेज 12 स्थान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग: टेम्बा बावुमा करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंक पर

ICC टेस्ट रैंकिंग में भी कई बदलाव देखने को मिले। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा कोलकाता टेस्ट में नाबाद 55 रन की बदौलत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंक पर पहुंच गए हैं। टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है—इंग्लैंड के जो रूट नंबर-1 और हैरी ब्रूक नंबर-2 पर बरकरार हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के ही साइमन हार्मर ने चार-चार विकेट की दो शानदार स्पेल के बाद 20 स्थान की छलांग लगाकर 24वीं रैंक हासिल की। भारत के कुलदीप यादव दो स्थान ऊपर चढ़कर करियर-बेस्ट 13वें नंबर पर और रवींद्र जडेजा चार स्थान बढ़कर 15वें नंबर पर पहुंच गए।

बांग्लादेश और आयरलैंड के खिलाड़ियों को भी बढ़त

बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो और महमुदुल हसन जॉय को आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने का फायदा मिला है। शांतो चार स्थान चढ़कर 34वें और जॉय 19 स्थान की बड़ी छलांग के साथ 74वें नंबर पर पहुंच गए। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग भी 96वें से बढ़कर 80वें नंबर पर आ गए हैं।

___________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे:BCCI ने कहा- खेलने पर फैसला बाद में लेंगे, निगरानी कर रहे

भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने मेडिकल अपडेट दिया है। बुधवार को भारतीय बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया- ‘गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। उनके दूसरा टेस्ट में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा।’ पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link