दया और करुणा रखने वाले व्यक्ति संत के समान: महंत – Gwalior News

दया और करुणा रखने वाले व्यक्ति संत के समान: महंत – Gwalior News



.

नाट्य मंदिर के सामने, हॉस्पीटल रोड स्थित प्राचीन श्री शिव शक्ति हनुमान मंदिर के 100 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को संत समागम का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत धीरेन्द्र चौबे ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह भोलेनाथ का दूध दही से अभिषेक कर हनुमान जी पर चोला चढ़ाया गया। दोपहर और शाम को श्रद्धालुओं की पूजा के बाद संतगणों का समागम हुआ।

इस अवसर पर हठयोगी सद्गुरु अण्णा महाराज मठ के महंत मनीष अण्णा महाराज ने कहा, दया और करुणा रखने वाले व्यक्ति संत के समान ही होते हैं, क्योंकि ये गुण व्यक्ति को दूसरों के प्रति सहानुभूति और सहायता की भावना से भर देते हैं, जो एक सच्चे संत का लक्षण है। संत का मार्ग सत्य और आत्मज्ञान का होता है, और दया और करुणा जैसे सद्गुण इसी मार्ग के पालन का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं। आयोजन में महंत मनीष अण्णा , आचार्य गिर्राज गुरु, गौरव कृष्ण शास्त्री, डॉ. मनीष खैमरिया, डॉ. हरिशचन्द्र शास्त्री, पं. सन्नी शर्मा को महंत धीरेन्द्र चौबे, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, कपिल भार्गव ने भगवा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ​शिवशक्ति हनुमान मंदिर पर संत समागम में मौजूद अतिथिगण।



Source link