उज्जैन जिले के खाचरौद स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की घटना हुई। एक रिटायर्ड शिक्षक के बैग से एक लाख रुपए चोरी हो गए। दो संदिग्ध महिलाएं पीछा करते हुए बैंक में आईं और हाथ में लटकी थैली से रुपए चुरा लिए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फु
.
खाचरौद पुलिस के अनुसार, ग्राम रामातलाई निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र मदारिया बुधवार को सोयाबीन बेचने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बैंक से रुपए निकालने आए थे। रुपए निकालने के बाद उन्होंने 500-500 रुपए की दो गड्डियां अपने झोले में रखी और बैंक के बाहर लगी मशीन से पासबुक में एंट्री कर रहे थे।
शॉल की आड़ में निकाले रुपए
इसी दौरान अज्ञात दो महिलाओं में से एक संदिग्ध महिला उनकी थैली के पास झुकी और अपनी शॉल की आड़ में झोले से एक लाख रुपए निकाल लिया। दूसरी महिला उनके पीछे से नजर बनाए हुए थी। मदारिया जब घर पहुंचे और थैली देखी तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद वे बैंक आए और मैनेजर को घटना की जानकारी दी।
बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर हंसराज मीणा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बैंक में गार्ड भी मौजूद है, लेकिन ग्राहकों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल आई हुई है और शादी का सीजन चल रहा है, इसलिए ग्राहक जब पैसे निकालते हैं तो संदिग्धों से सतर्क रहें।