सीएम यादव कल विदिशा आएंगे, 39.80 करोड़ के लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे: 135 सामुदायिक भवन, कई योजनाओं के हितलाभ से पंचायत को बड़ी सौगात – Vidisha News

सीएम यादव कल विदिशा आएंगे, 39.80 करोड़ के लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे:  135 सामुदायिक भवन, कई योजनाओं के हितलाभ से पंचायत को बड़ी सौगात – Vidisha News



विदिशा की आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर को कल (शुक्रवार) महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 39.80 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.

मुख्यमंत्री शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 34.05 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत 135 नए सामुदायिक भवनों और कागपुर (कनारी) से विदिशा-अशोकनगर मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसके अतिरिक्त, कागपुर में 5.75 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हाट बाजार के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप हितलाभ वितरित करेंगे। इन योजनाओं में सीसीएल ऋण वितरण, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, मध्यकालीन पांच वर्षीय योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, मैत्री योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, कस्टम हायरिंग, कृषि अवसंरचना ऋण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएमएफएमई स्वामित्व योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना प्रमुख हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि इन विकास कार्यों से कागपुर एक आदर्श ग्राम के रूप में और अधिक विकसित होगा। इससे सड़क, भवन और बाजार जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।



Source link