SIR में लापरवाही, नगर परिषद के दो कर्मचारी टर्मिनेट: खंडवा कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने आदेश निकाले; मूंदी का मामला – Khandwa News

SIR में लापरवाही, नगर परिषद के दो कर्मचारी टर्मिनेट:  खंडवा कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने आदेश निकाले; मूंदी का मामला – Khandwa News



खंडवा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया हैं। कलेक्टर के निर्देश पर पुनासा एसडीएम ने नगर परिषद मूंदी में पदस्थ दोनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया हैं। दोनों कम्प्यू

.

मामला नगर परिषद मूंदी का हैं। यहां पदस्थ दैनिक वेतन भोगी देवेंद्र राठौर और शैलेंद्र राठौर को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई हैं। दरअसल, पुनासा कंट्रोल रूम पर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता के संज्ञान में आया कि यहां जिन दो ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई थी, वे लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। दोनों को कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके है। जिनका जवाब तक उनके द्वारा नहीं दिया गया। ना ही कार्य में कोई सुधार हुआ हैं।

भारत निर्वाचन आयोग काम, लापरवाही बरती गई पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि, नगर परिषद मूंदी के दैनिक वेतन भोगी शैलेंद्र राठौर और देवेंद्र राठौर के द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही बरती गई। जबकि एसआईआर का कार्य भारत निर्वाचन आयोग का है, जिसकी सख्ती से मॉनिटरिंग होती हैं।

जब डेटा देखा गया तो स्थिति चिंताजनक थी। दोनों कर्मचारियों को नोटिस भी तामिल कराए थे। कोई सुधार ना होने पर उन्हें नौकरी से निकाले जाने यानी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई हैं।

नगर परिषद सीएमओ बचाव में आए इधर, मूंदी नगर परिषद के सीएमओ संजय जैन दोनों कर्मचारियों के बचाव में उतर आए। उनका कहना है कि, दोनों कर्मचारी ड्यूटी से जल्दी घर आ जाते थे। कंट्रोल रूम से लेट नाइट छुट्टी दी जाती थी। इस कारण रास्ते में भारी वाहन, खासकर बलकरों से हादसे का डर रहता था।

वहीं, बताते है कि दोनों कर्मचारी भाजपा नेताओं के करीबी है। इनकी नियुक्ति संतोष राठौर के अध्यक्ष रहते हुई थी।



Source link