सीएम ने बीच में ही रोक दिया विधायक का भाषण: सवाल सुनकर उठकर चल दिए मंत्री जी; पुलिसवाले ने हथकड़ी लगे बदमाशों को खिलाई खैनी – Madhya Pradesh News

सीएम ने बीच में ही रोक दिया विधायक का भाषण:  सवाल सुनकर उठकर चल दिए मंत्री जी; पुलिसवाले ने हथकड़ी लगे बदमाशों को खिलाई खैनी – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

.

विधायक बोलते गए, सीएम को रोकना पड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी ही पार्टी के विधायक का भाषण बीच में ही रोक दिया और खुद सभा को संबोधित करने लगे। ये वाकया पन्ना जिले के शाहपुर का है। सीएम बुधवार को यहां हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।

दरअसल, हुआ यूं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में तय समय से देरी से पहुंचे थे। उन्हें बिहार जाना था। ऐसे में तय किया गया कि पहले पवई से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी बोलेंगे। इसके बाद सीएम संबोधित करेंगे।

भाजपा विधायक ने बोलना शुरू किया तो रुके ही नहीं। बोलते गए। जिसके बाद सीएम खुद उठकर माइक पर आ गए। उन्होंने भाजपा विधायक के भाषण को बीच में ही रोककर अपना संबोधन शुरू कर दिया।

हालांकि इस दौरान उन्होंने विधायक की तारीफ की। सीएम ने कहा कि प्रहलाद जी हमारे भोले-भाले, लेकिन बहुत सक्रिय विधायक हैं। इनके लिए जोरदार अभिनंदन करें। सीएम ने जल्दी-जल्दी कई घोषणाएं भी की। वे अपना भाषण खत्म करते ही फौरन कार्यक्रम से चले गए।

सीएम ने भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी के भाषण के बीच में ही संबोधित करना शुरू कर दिया।

मंत्री गोविंद सिंह का हुआ सवालों से सामना गुना आए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का जनता की समस्याओं से जुड़े कुछ सवालों से सामना हो गया। खाद संकट के सवाल को उन्होंने अनसुना कर दिया। वहीं खराब सड़क का सवाल पूछा तो वो उठकर चले गए।

गोविंद सिंह राजपूत गुना जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। वे यहां एकता दिवस पर आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल होने आए थे। उन्होंने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बात की। अपनी बातें रखी।

जनता से जुड़े एक सवाल पर गोलमोल जवाब देने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उठकर चल दिए।

जनता से जुड़े एक सवाल पर गोलमोल जवाब देने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उठकर चल दिए।

राजधानी भोपाल में एक्टिव हुआ कोई ‘पुष्पा’ लगता है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोई ‘पुष्पा’ एक्टिव हो गया है। तभी तो वन विभाग के दफ्तर से ही चंदन के पेड़ चोरी हो गए।

चोरों ने जहां सेंध लगाई वो हाई सिक्योरिटी एरिया है। 74 बंगला इलाके में कई मंत्रियों के बंगले भी हैं। इसी इलाके में स्थित डीएफओ ऑफिस परिसर में चोर चंदन का पेड़ काटकर ले गए।

फिल्मी ‘पुष्पा’ तो जंगल में चंदन के पेड़ काटकर तस्करी कर रहा था। यहां तो सरकार की नाक के नीचे कांड हो गया। जिसके बाद इस वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए।

वहीं वन विभाग भी घेरे में आ गया। जिस महकमे पर जंगल और पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उस विभाग के कैंपस ही सुरक्षित नहीं है। अब सवाल उठाने वाले तो उठाएंगे ही।

भोपाल में डीएफओ ऑफिस परिसर से चंदन के पेड़ चोरी हो गए।

भोपाल में डीएफओ ऑफिस परिसर से चंदन के पेड़ चोरी हो गए।

मध्य प्रदेश पुलिस की ‘जनसेवा’ का नजारा मध्य प्रदेश पुलिस का स्लोगन है। देशभक्ति – जनसेवा। सतना में पुलिस की इसी जनसेवा का नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस अपराधियों की सेवा करती नजर आई।

ये मामला सतना का है। जहां एक प्रधान आरक्षक चोरी के दो आरोपियों को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। दोनों आरोपियों के हाथ में हथकड़ी लगी थी। ऐसे में पुलिसकर्मी ने खुद अपने हाथों से खैनी रगड़ी और उसे तैयार कर दोनों अपराधियों को खिलाई।

किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग एमपी की पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

पुलिसकर्मी हथकड़ी पहने अपराधियों को खैनी खिलाता नजर आया।

पुलिसकर्मी हथकड़ी पहने अपराधियों को खैनी खिलाता नजर आया।

बात खरी है सीरीज की ये कड़ी भी पढ़ें…

कसम खाई.. अब नंगे पैर ही घूम रहे विधायक: नेताजी ने जान हथेली पर लेकर किया माल्यार्पण

एमपी में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के चलते भाजपा विधायक और मंत्री एक्टिव हो गए हैं। कोई मंत्री बनने की जुगाड़ में है, तो कोई मंत्री पद बचाने के लिए फिल्डिंग में जुटा है। राजधानी में एक कार्यक्रम में तीन मंत्री और एक विधायक मंच पर सीएम से गुफ्तगू करते नजर आए। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link