प्रदेश में सत्ता पलटने के बाद से ही बीजेपी सरकार कर्ज माफी के मामले पर पिछली सरकार पर निशाना साधती रही है. (फाइल फोटो)
कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने कहा है कि कमलनाथ सरकार ने 10 दिन के अंदर कर्ज माफी का वायदा किया था, लेकिन एक भी किसान का दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ नहीं हुआ है.
वहीं, किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर अब तक बीजेपी के आरोप झेल रही कांग्रेस ने विधानसभा में सरकार के जवाब पर सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया है. पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि कांग्रेस बार-बार यह कह रही है की कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्जा माफ हुआ है, लेकिन बीजेपी किसान कर्ज माफी के मामले पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है. अब विधानसभा में सरकार के जवाब से साफ हो गया है कि किसानों का कर्जा माफ हुआ है. डॉक्टर गोविंद सिंह ने दावा किया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किसानों का दो लाख रुपए तक का भी कर्जा माफ हुआ है.
कमलनाथ सरकार ने 10 दिन के अंदर कर्ज माफी का वायदा किया था
इसी बीच कृषि मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. कृषि मंत्री कमल पटेल के मुताबिक, कमलनाथ सरकार ने 10 दिन के अंदर कर्ज माफी का वायदा किया था, लेकिन एक भी किसान का दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ नहीं हुआ है. कृषि मंत्री कमल पटेल पिछली सरकार किसान कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया.पिछली सरकार पर निशाना साधती रही है
बता दें कि प्रदेश में सत्ता पलटने के बाद से ही बीजेपी सरकार कर्ज माफी के मामले पर पिछली सरकार पर निशाना साधती रही है. किसान कर्ज माफी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाने के बाद सरकार ने कर्ज माफी की पड़ताल के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर का भी गठन किया है. लेकिन अब विधानसभा में कांग्रेस सरकार में किसान कर्ज माफी स्वीकारने के बाद प्रदेश की सियासत में कांग्रेस बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है और अब तक किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर लगातार हमले बोल रहे बीजेपी नेता विधानसभा में सरकार के कर्ज माफी स्वीकारने के बाद कितनी नरम होती है ये देखना दिलचस्प होगा.