बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ का भिंड दौरा: संभागीय संगठन प्रभारी भी रहेंगे साथ, समीक्षा बैठक में लेंगे हिस्सा – Bhind News

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ का भिंड दौरा:  संभागीय संगठन प्रभारी भी रहेंगे साथ, समीक्षा बैठक में लेंगे हिस्सा – Bhind News



बाएं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ। दाएं ओर माइक पर पार्टी के संगठन प्रभारी यादव।

भिंड में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ का प्रथम नगर आगमन आज होने जा रहा है। वे दोपहर 12 बजे भिंड पहुंचेंगे। उनके साथ पार्टी के संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता यहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चल

.

भिंड में दोपहर 2:30 बजे होगी बैठक

इस अभियान के तहत नए मतदाताओं, 18+ युवाओं, महिलाओं और समर्थक समाज के लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर भिंड में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन, आर्य नगर में दोपहर 2:30 बजे होगी।जिला महामंत्री मनोज अनंत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया करेंगे।

इसमें सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बीएल-1 तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत भी करेंगे।

मुरैना से भिंड होकर टीकमगढ़ के लिए होंगे रवाना

संभागीय प्रभारी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुरैना से भिंड पहुंचेंगे और समीक्षा बैठक के बाद शाम 4:30 बजे टीकमगढ़ के लिए रवाना होंगे।



Source link