Cattle Feeding Tips: अगर आपके पशु बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, भूख कम लगती है या उनका पाचन ठीक नहीं है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है. बुरहानपुर के एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉ. अजय रघुवंशी ने लोकल 18 को बताया कि सिर्फ एक आसान घरेलू नुस्खे से पशुओं की पाचन क्रिया सुधर सकती है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है. डॉक्टर के अनुसार, पशुओं के चारे में रोजाना सुबह और शाम 25-25 ग्राम नमक मिलाकर खिलाने से उनके शरीर में खनिज संतुलन बना रहता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है. नमक लार बनाने और पेट में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है. यह नुस्खा पशुओं की प्यास बढ़ाकर उनके शरीर में पानी का संतुलन भी बनाए रखता है.