टाटा सिएरा के सबसे सस्ते वेरियंट में क्या फीचर्स मिलेंगे? बेस मॉडल खरीदना चाहिए या नहीं?

टाटा सिएरा के सबसे सस्ते वेरियंट में क्या फीचर्स मिलेंगे? बेस मॉडल खरीदना चाहिए या नहीं?


Last Updated:

Tata Sierra Base Model Features: टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट में डुअल स्क्रीन सेटअप, HUD, LED हेडलैम्प्स, स्टील व्हील्स और 1.5L पेट्रोल इंजन मिल सकता है. टाटा सिएरा ईवी 2026 में आ सकती है. कंपनी आने वाले 25 नवंबर को इसे ऑफिशियली पेश करने वाली है. यह इस साल के सबसे बड़े लॉन्च में से एक है. लॉन्च होने के बाद इस कार की टक्कर हुंडई क्रेटा जैसी बेहद पॉपुलर कारों को टक्कर देगी.

नई दिल्ली. आगामी टाटा सिएरा की चर्चा 2020 ऑटो एक्सपो में इसके कॉन्सेप्ट के रूप में पहली बार दिखने के बाद से ही हो रही है. एसयूवी के बाजार में लॉन्च के करीब आते ही इसके बारे में चर्चा और भी बढ़ गई है. इस एसयूवी के बारे में कुछ डिटेल्स आधिकारिक रूप से सामने आ चुके हैं, वहीं कुछ अभी भी पर्द के पीछे हैं. टाटा ने अभी तक सिएरा के बेस वेरिएंट की पूरी फीचर लिस्ट की घोषणा नहीं की है. हालांकि, यहां हम सबसे किफायती ट्रिम से क्या उम्मीद कर सकते हैं, इस पर एक नजर डालते हैं.

टाटा सिएरा बेस वेरिएंट फीचर्स
हाल ही में जारी एक टीज़र में सिएरा के इंटीरियर में डुअल स्क्रीन सेटअप दिखाया गया है, जिसे निचले वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है. हाई एंड ट्रिम्स में तीन स्क्रीन लेआउट हो सकता है, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक डेटिकेटेड फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि डुअल स्क्रीन सेटअप में एक पारंपरिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा जिसमें हुडेड बिनेकल होगा.

हेड-अप डिस्प्ले
डुअल स्क्रीन सेटअप के साथ हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी होगा, जो ट्रिपल स्क्रीन सेटअप वाले मॉडल में नहीं था. फीचर्स जैसे दो-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील जिसमें माउंटेड कंट्रोल्स होंगे, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर सीट आर्मरेस्ट जिसमें कपहोल्डर्स होंगे, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और Isofix चाइल्ड माउंट्स स्टैंडर्ड इक्विपमेंट लिस्ट का हिस्सा हो सकते हैं.

डिजाइन डिटेल्स
टाटा सिएरा बेस वेरिएंट में LED हेडलैम्प्स के साथ DRLs, एलईडी टेललैम्प्स, फ्लश डोर हैंडल्स और स्टील व्हील्स होंगे. बड़े अलॉय व्हील्स हाई ट्रिम्स के लिए रिजर्व हो सकते हैं. निचले वेरिएंट्स में मोनोटोन कलर स्कीम्स हो सकती हैं, जबकि डुअल-टोन फिनिशेज केवल टॉप-एंड ट्रिम्स के लिए हो सकती हैं.

इंजन ऑप्शंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, नया 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन निचले ट्रिम्स के लिए रिजर्व हो सकता है. हाई एंड वेरिएंट्स में ऑल-न्यू 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन हो सकते हैं. टाटा सिएरा ईवी, जो 2026 की शुरुआत में आने की संभावना है, मिड से हाई एंड ट्रिम्स पर आधारित हो सकती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

सिएरा के सबसे सस्ते वेरियंट में क्या फीचर्स मिलेंगे? बेस मॉडल खरीदें या नहीं?



Source link