सर्दियों में बर्तन धोते समय भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो खराब हो जाएगी हाथ

सर्दियों में बर्तन धोते समय भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो खराब हो जाएगी हाथ


सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर के कामों में सबसे मुश्किल काम लगता है. बर्तन धोना सबसे मुश्किल काम होता है. ठंडे पानी को हाथ लगाना तो जैसे किसी सजा से कम नहीं है. महिलाएं अक्सर सभी घरेलू काम बड़ी आसानी से कर लेती हैं. लेकिन जब बात बर्तन धोने की आती है. इससे हाथ कंपकंपाने लगते हैं. दरअसल, ठंड में अगर बर्तन सही तरीके से नहीं धोए जाएं. स्किन डैमेज होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. हाथों की त्वचा रूखी, फटने वाली और दर्द देने वाली हो सकती है.

सर्दियों में बर्तन धोने का सही तरीका क्या है. इसके साथ ही हाथों की केयर कैसे करें. ताकि स्किन खराब न हो सके. आइए जानते हैं वे आसान टिप्स. जिन्हें अपनाकर आप ठंड में भी बिना परेशानी बर्तन साफ कर सकती हैं.

 हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें
सर्दियों में कई घरों में महिलाएं बहुत गर्म पानी से बर्तन धो लेती हैं, जिससे हाथों की स्किन और ज्यादा ड्राई होने लगती है. बहुत गर्म पानी स्किन की नैचुरल नमी खींच लेता है. जिससे जलन और फटने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

इसलिए ध्यान रखे
पानी हल्का गुनगुना हो, न ज्यादा गर्म न ठंडा है.ऐसा पानी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा.हल्के गर्म पानी से बर्तनों की गंदगी आसानी से निकल जाती है. जिससे ज्यादा देर तक बर्तन घिसने की जरूरत नहीं पड़ती है.

2. एक साथ बहुत सारे बर्तन धोने की गलती न करें
अगर आप एक बार में सारी सिंक के बर्तन धोने लगती हैं, तो हाथ लंबे समय तक पानी में डूबे रहते हैं. इससे हाथों पर सर्दी का असर बढ़ जाता है.स्किन और ज्यादा रूखी हो जाती है.ठंड लगने और बीमार पड़ने की संभावना बढ़ती है.

3. हमेशा हाई क्वालिटी डिश वॉश प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
सस्ते लिक्विड या साबुन कभी-कभी ज्यादा केमिकल वाले होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही ये बर्तन भी पूरी तरह साफ नहीं कर पाते है. हमें अच्छी क्वालिटी का डिशवॉश लिक्विड और बेहतर गुणवत्ता के स्पंज चाहिए.

4.जिद्दी गंदगी हटाने के लिए बेकिंग सोडा अपनाएं
कुछ बर्तनों पर जमी गंदगी बहुत मुश्किल से निकलती है. जिसके लिए लंबे समय तक हाथ पानी में लगते हैं. ऐसे में बेकिंग सोडा कमाल कर सकता है.बस थोड़ा बेकिंग सोडा बर्तन पर छिड़क दें. इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला लें.यह मिश्रण चिपकी गंदगी को तेजी से ढीला कर देता है.इससे आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती हैं.

5. बर्तन धोने के बाद हाथों को नमी देना न भूलें
सर्दियों में बर्तन धोने का सबसे अहम चरण है.कई बार महिलाएं बर्तन धोने के बाद हाथों पर कुछ नहीं लगातीं, जिससे स्किन जल्दी खराब होती है.बर्तन धोने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं. नारियल का तेल या सरसों का तेल भी अच्छा विकल्प है.



Source link