केंद्रीय मंत्री बोले- युवा को सरदार पटेल से प्रेरणा लें: दुर्गादास उईके ने कहा- कठिन समय में देश को एकजुट करने वाले लौह पुरुष – Betul News

केंद्रीय मंत्री बोले- युवा को सरदार पटेल से प्रेरणा लें:  दुर्गादास उईके ने कहा- कठिन समय में देश को एकजुट करने वाले लौह पुरुष – Betul News


बैतूल के सारणी में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल ने जिन कठिन परिस्थितियों में देश को एकजुट किया, वह इतिहास का एक अद्भुत अध्याय है। युवा पीढ़ी से उनके जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए।

.

शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बैतूल के सारणी में एक यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मौके पर शासकीय महाविद्यालय, सारणी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदेमातरम् गायन के साथ हुई।

जनजातीय कलाओं की प्रस्तुति दी गईं।

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने लोगों को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने लोगों को संबोधित किया।

लोगों ने देश में एकता से रहने का संकल्प लिया।

लोगों ने देश में एकता से रहने का संकल्प लिया।

यूनिटी मार्च में स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरदार विष्णु सिंह उईके महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जबकि डीपीएस स्कूल सारणी के विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर आधारित नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

इसके बाद अतिथियों, नागरिकों और सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा थामे जोश और उमंग के साथ यूनिटी मार्च निकाला। यह मार्च बागडोना से पाथाखेड़ा तक आयोजित किया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले जनप्रतिनिधि।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले जनप्रतिनिधि।

विधायक का सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आव्हान आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने लोगों से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन में कई महान व्यक्तियों ने बलिदान दिया है। सरदार पटेल ने अंग्रेजों की विभाजनकारी नीति का विरोध कर राष्ट्र की एकता को अक्षुण्ण रखा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उईके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई उईके, जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष सारणी किशोर बर्दे, जिला युवा अधिकारी सुषमा गवली और प्राचार्य प्रदीप पेंद्राम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह ने किया। सुधाकर पवार ने सभी को एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया।



Source link