भोपाल कलेक्टोरेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हिंदू समाज के लोग।
भोपाल कलेक्टोरेट के बाहर शुक्रवार को सकल हिंदू समाज ने धरना दिया। लोगों ने मॉडल खुशबू अहिरवार को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि खुशबू की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच हो। साथ ही परिवार को सुरक्षा दी जाए। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य
.
भोपाल में हुए धरना प्रदर्शन में संत भी शामिल हुए।
कौन थी खुशबू? पुलिस के अनुसार, खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। कासिम उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग गया था। अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। खुशबू बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी। वह तीन साल से भोपाल में रह रही थी। यहां कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी थी। मां से हमेशा बहुत आगे जाने की बात करती थी। पार्ट टाइम जॉब कर अपना खर्च चलाती थी।

धरने के बाद एडीएम अंकुर मेश्राम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा सकल हिंदू समाज का कहना है कि खुशबू को बेरहमी से अनैतिक कृत कर मौत के घाट उतार दिया गया है। दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने के बाद एडीएम अंकुर मेश्राम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरने में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, चेतन भार्गव समेत कई समाजजन मौजूद थे।

27 साल की खुशबू अहिरवार मूलत: विदिशा की रहने वाली थी।