भिंड में शुक्रवार की शाम को भाजपा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि भारत एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे में
.
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अपनी मजबूत संरचना और समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही जनसमर्थन प्राप्त करता है। प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची गहन परीक्षण अभियान के तहत पूरी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरूआ ने भिंड आगमन पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों और मंडलों में सर्वसम्मति से नियुक्तियाँ की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जगदीश देवड़ा के स्थान पर नए नेतृत्व के साथ प्रदेश संगठन हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में और सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में विकास की धारा को आगे ले जा रही है।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ता गण।
संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची गहन परीक्षण (SIR) अभियान निष्पक्ष चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता प्रतिदिन दो घंटे निकालकर अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर जाए और यह सुनिश्चित करे कि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया किसी मतदाता का नाम काटने के लिए नहीं है, बल्कि सूची को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह देखें कि कौन से मतदाता बाहर काम पर गए हैं, किनकी मृत्यु हो चुकी है, और कौन से नाम दोहरी सूची में दर्ज हैं। ऐसे मामलों को निर्वाचन आयोग तक पहुंचाकर सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, और संगठन की प्रतिष्ठा उसके पदाधिकारियों के अनुशासन और चरित्र से बनती है।
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह राणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस न विकास करती है, न जनविश्वास जीतती है, बल्कि छल-कपट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” के मंत्र पर काम कर रही है।
संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूचियों में वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर हर वर्ग और हर समाज में संगठन को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवा एवं महिलाओं के नए वोट अधिक से अधिक जोड़ें, ताकि बूथ स्तर पर संगठन और अधिक प्रभावी हो सके।
बैठक में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री मनोज अनंत और आभार उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।