छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में हुए बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन को कोर्ट से मिली एक दिन की रिमांड पर थाने लाकर पू
.
थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि कंपनी संचालक से कफ सिरप की मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन, उत्पादन प्रक्रिया, लाइसेंसिंग तथा दवा की टेस्टिंग की जिम्मेदारी किसकी होती है, इन सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की गई। पुलिस की जांच अब उत्पादन प्रक्रियाओं से लेकर कंपनी के सप्लायर नेटवर्क तक विस्तार से चल रही है।
करोड़ों की कंपनी का मालिक, गले में तौलिया डालकर पहुंचा थाने जब पुलिस रंगनाथन को जेल से रिमांड पर कुंडीपुरा थाने लेकर पहुंची तो उसका अंदाज़ लोगों को चौंका गया। करोड़ों की कंपनी का मालिक लोअर–इनर और गले में तौलिया डालकर थाने पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में चर्चा शुरू हो गई।
जांच के अहम बिंदुओं पर पूछताछ पुलिस ने रिमांड के दौरान इन विषयों पर विशेष फोकस किया कफ सिरप की मैन्युफैक्चरिंग कहां होती है। उत्पादन प्रक्रिया में कौन-कौन जिम्मेदार रहता है। कच्चा माल और केमिकल्स की सप्लाई कहां से होती थी।दवा की क्वालिटी टेस्टिंग की जिम्मेदारी किसकी होती है।
उत्पादन और सप्लाई चेन में किस स्तर पर लापरवाही हुई। कुंडीपुरा पुलिस की टीम कुछ और तकनीकी बिंदुओं को भी जांच में शामिल कर रही है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।