मंडला में दो बाइक की टक्कर, तीन की मौत: एक गंभीर घायल, मवई क्षेत्र में हादसा; मृतकों में एक डिंडौरी का रहने वाला – Mandla News

मंडला में दो बाइक की टक्कर, तीन की मौत:  एक गंभीर घायल, मवई क्षेत्र में हादसा; मृतकों में एक डिंडौरी का रहने वाला – Mandla News


मंडला जिले के मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात धनगांव और अतरिया के बीच खड़देवरी पुलिया पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक सवार थे और दूसरी बाइक पर दो व्यक्ति बैठे थे। तेज रफ्तार के कारण हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मवई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

तीन की मौत, एक घायल

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने हर्षवर्धन कुशराम (निवासी अतरिया), सुजीत मरकाम (निवासी देवरी, जिला डिंडौरी) और निर्मल मरावी (निवासी सिझोरा) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजेंद्र मरावी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

घायल को लोगों ने अस्पताल भेजा।

दो बाइक सवार मवई से बाजार कर अतरिया जा रहे थे

हर्षवर्धन कुशराम (निवासी अतरिया) मवई से बाजार कर अतरिया अपने घर जा रहे थे। इनके साथ एक अन्य युवक भी सवार था, जो दुर्घटना के बाद मौके से स्वयं से चला गया।

ये तीन खड़ देवरी से सिझोरा जा रहे थे

वहीं दूसरी बाइक में सुजीत मरकाम (निवासी देवरी, जिला डिंडोरी), निर्मल मरावी (निवासी सिझोरा) और राजेंद्र मरावी (निवासी सिझोरा) सवार थे, ये सभी खड़ देवरी से सिझोरा जा रहे थे। सभी युवकों की आयु 20 से 25 वर्ष बताई गई है।

देर रात हुए इस हादसे के बाद मृतकों का पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा। मवई पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link