झाबुआ में ऑटो डील यार्ड और फॉर्म हाउस में चोरी: इनवर्टर, एयर कंडीशनर, गैस टंकी और वाहनों की 26 बैटरियां ले गए – Jhabua News

झाबुआ में ऑटो डील यार्ड और फॉर्म हाउस में चोरी:  इनवर्टर, एयर कंडीशनर, गैस टंकी और वाहनों की 26 बैटरियां ले गए – Jhabua News


झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की रात चोरों ने एक ऑटो डील यार्ड और एक फॉर्म हाउस को निशाना बनाया। इस वारदात में लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया, जिसमें कुल 26 बैटरियां शामिल हैं। साथ ही मौके से सरकारी आपूर्ति वाले नशे के इंजेक्शन भ

.

ऑटो डील यार्ड और फॉर्म हाउस में हुई चोरी

थांदला-पेटलावद मार्ग पर स्थित श्री श्याम ऑटो डील यार्ड से चोरों ने 18 वाहनों की बैटरियां (चारपहिया और दोपहिया) चुरा लीं। यार्ड के मालिक शुभम राठौड़ और प्रफुल्ल जैन ने बताया कि गैस टंकी और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गए।

यार्ड के पास ही स्थित एक फॉर्म हाउस में भी सेंधमारी हुई। यहां से चोरों ने इनवर्टर, एयर कंडीशनर, गैस टंकी और ट्रैक्टर की 8 बैटरियां चोरी की।

सरकारी इंजेक्शन बरामद किए

घटनास्थल पर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले एविल इंजेक्शन और सिरिंज भी बड़ी मात्रा में मिले। पुलिस के अनुसार ये इंजेक्शन ‘एमपी गवर्नमेंट सप्लाई’ के हैं, जो आमतौर पर बाजार में उपलब्ध नहीं होते और शासकीय फार्मेसी से ही प्राप्त किए जाते हैं।

चोरी और इंजेक्शन मिलने की सूचना पर यार्ड और फार्म हाउस के मालिकों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने चोरों को पकड़ने और गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की।

टीआई अशोक कनेश ने बताया कि जांच अभी जारी है और एफआईआर दर्ज की प्रक्रिया चल रही है।



Source link