टी20 विश्व कप के ग्रुप ऑफ डेथ में फंसी ये तीन टीमें, भारत के ग्रुप में पाकिस्तान

टी20 विश्व कप के ग्रुप ऑफ डेथ में फंसी ये तीन टीमें, भारत के ग्रुप में पाकिस्तान


Last Updated:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी. इन 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी. ग्रुप स्टेज में कुछ टीमों के लिए मुश्किल चुनौती होने वाली है, जिसे ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है.

टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी कुल 20 टीमें

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है. शेड्यूल और वेन्यू लगभग तय हो चुके हैं. टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी, जिसे चार ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रही है. ऐसे में दोनों देशों के अलग-अलग वेन्यू पर टी20 विश्व कप के मैच खेले जाएंगे. हालांकि, शेड्यूल और वेन्यू से पहले कौन सी टीम किस ग्रुप में है उसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत को जिस ग्रुप में रखा गया है, उसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और संयुक्त राज्य अमेरिका है. भारत जिस ग्रुप में है उसे बाकी टीमों की अपेक्षा एक आसान ग्रुप में माना जा रहा है, क्योंकि इस ग्रुप में सिर्फ पाकिस्तान ही एक टेस्ट प्लेइंग टीम है. इसके अलावा अन्य टीमें अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही है.

ग्रुप ऑफ डेथ में श्रीलंका और साउथ अफ्रीकी टीम

टी20 विश्व कप 2026 के अन्य ग्रुप पर नजर डालें तो कईं टीमों के लिए मुश्किल चुनौती है. बात करें संयुक्त मेजबान श्रीलंका की तो उसके ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान को रखा गया है. यही वजह है कि इसे ग्रुफ ऑफ डेथ कहा जा रहा है कि, क्योंकि इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा अन्य जो भी टीमें हैं वो भी श्रीलंका के लिए मुश्किल चुनौती पेश करेंगे.

पिछले टी20 विश्व कप के रनरअप रहे साउथ अफ्रीका को भी मुश्किल ग्रुप मिला है. साउथ अफ्रीका को ग्रुप-8 में जगह पाने के लिए उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमों को हराना होगा जो कि बिल्कुल भी आसान नहीं है. इसके अलावा इस ग्रुप में यूएई और कनाडा की टीमें भी रहेंगी. इसी वजह से इसे भी ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है.

इंग्लैंड को भी मिला है मुश्किल ग्रुप

इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम जिस ग्रुप में है उसे भी काफी मुश्किल माना जा रहा है. इस ग्रुप में बांग्लादेश, नेपाल और इटली की टीमें रहेगी. टॉप की तीन टीमें जिसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज औक बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इसके अलावा नेपाल भी कड़ी चुनौती पेश कर सकता है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

homecricket

टी20 विश्व कप के ग्रुप ऑफ डेथ में फंसी ये 3 टीमें, भारत के ग्रुप में पाकिस्तान



Source link