इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई: नो पार्किंग में खड़े 186 वाहनों के बनाए चालान; बिना हेलमेट चलने वाले 793 पर कार्रवाई – Indore News

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई:  नो पार्किंग में खड़े 186 वाहनों के बनाए चालान; बिना हेलमेट चलने वाले 793 पर कार्रवाई – Indore News


इंदौर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार सुबह से रात तक चले अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े 186 वाहनों पर कार्रवाई की। इसके अलावा

.

पुलिस ने मेन रोड, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त चौराहों पर विशेष अभियान चलाया। नो पार्किंग में बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने इन वाहनों के चालान बनाए। वहीं मेन रोड एवं बाजार में वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। रोड ब्लॉक करने वाले वाहनों को हटवाया। वहीं दुकान और संस्थानों को निर्धारित पार्किंग का इस्तेमाल करने के लिए अनाउंसमेंट कर समझाइश दी गई।

ट्रैफिक पुलिस ने की जनता से अपील

  • गाड़ियों को केवल निर्धारित पार्किंग इलाकों में ही खड़ा करें।
  • सड़क किनारे, बाजार क्षेत्रों, अस्पतालों, बस स्टॉप और मुख्य चौराहों के आसपास अनाधिकृत पार्क न करें।

पुलिस ने हेलमेट को लेकर की चालानी कार्रवाई।

बिना हेलमेट 793 के चालान बनाए

शहर में लगातार बिना हेलमेट चलने वालों पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर रही है। शहर में अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 793 लोगों के चालान बनाए हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाए।

31 ई-रिक्शा/ऑटो पर कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस ने ओवरलोडिंग, प्रतिबंधित रास्ते का उल्लंघन, वन-वे, नो पार्किंग जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 31 ई-रिक्शा/ऑटो पर चालानी कार्रवाई की।



Source link