ट्रेविस हेड ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर 60000 लोगों से क्यों मांगी माफी? वजह जान बढ़ जाएगी इज्जत

ट्रेविस हेड ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर 60000 लोगों से क्यों मांगी माफी? वजह जान बढ़ जाएगी इज्जत


AUS vs ENG, The Ashes: एशेज टेस्ट सीरीज 2025-26 का पहला मुकाबला सिर्फ दो दिनों में खत्म हो गया. पर्थ में खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से धूल चटाकर पांच मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया की यादगार जीत में ट्रेविस हेड का अहम किरदार रहा. दूसरी पारी में टीम मैनेजमेंट ने हेड को ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए भेजा और बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज उम्मीद पर खरे उतरे और इंग्लिश बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दी. 

पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने महज 69 गेंदों पर शतक ठोककर सनसनी मचा दी. 83 गेंदों पर 123 रनों की अद्भुत पारी खेलकर जब वो आउट हुए तो स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत के दौरान हेड ने 60,000 लोगों से माफी मांगी. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने आखिर ऐसा क्यों किया? आइए जानते हैं. 

ट्रेविस हेड ने फैंस से क्यों मांगी माफी?

ट्रेविस हेड ने पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन स्टेडियम में मौजूद तमाम फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन मैच के बाद उन्होंने 60 हजार लोगों से माफी भी मांगी. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया. रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन के लिए लगभग 6000 फैंस ने टिकट बुक कराई थी. वो इस मैच का गवाह बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. यही वजह है कि हेड ने उन तमाम फैंस से माफी मांगी. 

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड के छक्के छुड़ाने के बाद ट्रेविस हेड ने ब्रॉडकास्टर से कहा, ”कल का दिन हमारे लिए कुछ खास नहीं था, आज का दिन भी थोड़ा मुश्किल रहा… इसलिए दो दिन के अंदर ही इस तरह की जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात है। मुझे उन 60,000 लोगों पर तरस आ रहा है जिन्होंने कल के लिए टिकट खरीदे थे। मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं.”

ट्रेविस हेड ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड 

ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों पर शतक जड़कर ना सिर्फ इंग्लैंड टीम की कमर तोड़ दी, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स भी तोड़े. हेड एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास में किसी एक पारी में चार छक्के जड़ने वाले पहले ओपनर बन गए हैं. 83 गेंदों पर 123 रनों की शानदार पारी के दौरान हेड ने 16 चौके और 4 छक्के जड़े. हेड टेस्ट की चौथी पारी में चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. हेड ने महज 69 गेंदों पर सेंचुरी ठोककर सनसनी मचा दी. उन्होंने इंग्लैंड के गिल्बर्ट जेसप का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1902 एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 76 गेंदों में शतक जड़ा था.

ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड ने अंग्रेजों को समझाया पर्थ का असली ‘अर्थ’… AUS vs ENG मैच में टूटा 100 साल पुराना रिकॉर्ड

 



Source link