भिंड शहर के देहात थाना क्षेत्र के दीनपुरा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद अचानक उग्र हो गया। घर के सामने गड्ढा खोदने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घटना
.
जानकारी के अनुसार, मनोज यादव और उनके पड़ोसियों पंकज यादव, राममोहन यादव, सचिन यादव और मनोज यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज जब मनोज यादव के घर के सामने दूसरे पक्ष ने गड्ढा खोदने की कोशिश की तो दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बीच स्थिति बिगड़ती चली गई और आरोप है कि पंकज यादव के पक्ष ने मनोज यादव व उनके परिजनों पर पथराव कर दिया। इसमें मनोज यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों से पूछताछ के बाद मनोज यादव की शिकायत पर पंकज यादव, राममोहन यादव, सचिन यादव और मनोज यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद के चलते तनाव पहले से था, जिसके कारण मामूली मुद्दे ने गंभीर रूप ले लिया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।