Last Updated:
Indore Traffic Police: इंदौर ट्रैफिक पुलिस की जनजागरुकता पहल चर्चा में है. कई शहरों ने इस मॉडल को अपनाया है. यह रथ बेहद चर्चा में बना हुआ है. जानें क्या है इस अभियान की खासियत…
Indore News: स्वच्छता में सात साल से लगातार पूरे देश में चमकने वाले इंदौर ने अब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी क मिसाल कायम की है. शहर की ट्रैफिक पुलिस ने ‘यातायात जागरूकता रथ’ नामक अनोखी पहल शुरू की है, जो न केवल स्थानीय स्तर पर सराही जा रही है, बल्कि देशभर में भी इसकी चर्चा है. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाए गए इस रथ ने सड़क सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है.
ट्रैफिक पुलिस के प्रधान रक्षक विशाल बिष्ट ने बताया, “इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं. इस रथ का सुझाव नवाचार और जनजागरूकता के उद्देश्य से आया है. हम सिग्नल पालन, हेलमेट अनिवार्यता और सुरक्षित वाहन चालन जैसे मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं.” रथ पर लगे आकर्षक पोस्टर्स और कैरिकेचर स्लोगनों से भरे पड़े हैं, जो लोगों को बिना उपदेश दिए ही संदेश देते हैं.
ऐसे स्लोगन लिखे…
जैसे- “हेलमेट हो सर पर, सुरक्षित पहुंचे घर पर”, “नशा देता है एक पल का मजा, लेकिन जिंदगी भर सजा”, “हेलमेट दुर्घटना से जीवन बचाता है, फिर इसे पहनने में नखरे क्यों तमाशा?” ये स्लोगन व्यंग्यात्मक अंदाज में लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं.
कई शहर अपना रहे ये मॉडल
रथ चौराहों और स्टॉप लाइनों पर रुककर सीधा संवाद करता है. यात्रियों से बातचीत के दौरान सड़क सुरक्षा क्विज आयोजित की जाती हैं, जहां सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार मिलते हैं. इससे न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उत्साह भी बढ़ता है. साथ ही ‘ट्रैफिक प्रहरी अभियान’ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां स्वयंसेवक रोजाना ट्रैफिक प्रबंधन में सहयोग करते हैं. बिष्ट ने कहा, “ये प्रहरी इंदौर की पहचान बन चुके हैं. कई शहर जैसे भोपाल, नागपुर इस मॉडल को अपना रहे हैं. हमारा मंत्र ‘सहयोग से सुरक्षा’ है.” यह पहल इंदौर को ट्रैफिक अनुशासन का हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें