मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: बुरहानपुर में 3 बीएलओ को नोटिस, एसडीएम ने निलंबन प्रस्ताव भेजने की चेतावनी दी – Burhanpur (MP) News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही:  बुरहानपुर में 3 बीएलओ को नोटिस, एसडीएम ने निलंबन प्रस्ताव भेजने की चेतावनी दी – Burhanpur (MP) News



एसडीएम व इआरओ भागीरथ वाखला द्वारा प्रतिदिन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

बुरहानपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कम प्रगति मिलने पर एसडीएम और ईआरओ भागीरथ वाखला ने शनिवार देर शाम दो बीएलओ और एक बीएलओ सुपरवाइजर को

.

इन्हें दिए गए नोटिस जिन कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं, उनमें प्राथमिक शिक्षक एवं बीएलओ सतीश वाकोड़े, प्राथमिक शिक्षक एवं बीएलओ तरुणा निंबालकर और पशु चिकित्सा अधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर दिनेश सोलंकी शामिल हैं। नोटिस में बताया गया है कि इन तीनों के क्षेत्रों में डिजिटलाइजेशन का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जबकि उन्हें पहले भी कई बार प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर की वीडियो कॉन्फ्रेंस में गैरमौजूद रहने और काम में सुधार न दिखाने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई है।

306 मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप एसआईआर की धीमी प्रगति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नेपानगर के सभी 306 मतदान केंद्रों पर 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से विशेष कैंप लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन कैंपों में बीएलओ, सहायक बीएलओ, पटवारी, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। पूरे अभियान की निगरानी नोडल अधिकारी तहसीलदार दिनेश भेवंदिया, तहसीलदार जितेंद्र अलावा और धूलकोट तहसीलदार ईगु सिंह गणावा करेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसआईआर कार्य में लापरवाही पर नेपानगर नगर पालिका के सीएमओ, दो उपयंत्रियों और अन्य कर्मचारियों को नोटिस दिए गए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा में लक्ष्य पूरा न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link