सतना में वाहन पेंटिंग दुकान में लगी आग: लाखों का सामान जला, तीन दमकल वाहनों ने बुझाई आग – Satna News

सतना में वाहन पेंटिंग दुकान में लगी आग:  लाखों का सामान जला, तीन दमकल वाहनों ने बुझाई आग – Satna News


सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटर लाइन में एक वाहन पेंटिंग की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 11:30 बजे हुई, जिसमें दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। तीन दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के

.

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान के अंदर रखी पेंट मशीन और मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स भी पूरी तरह नष्ट हो गए। यह दुकान नजीराबाद निवासी इम्तियाज खान उर्फ़ गुड्डू पेंटर की है।

इम्तियाज खान ने बताया कि वे रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब 11:30 बजे परिचितों ने फोन कर दुकान से धुआं उठने की सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। गनीमत रही कि आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

आग लगने के बाद की तस्वीर



Source link