घायल युवक अजय साकेत का इलाज नईगढ़ी अस्पताल में जारी है।
मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्शिया मुडहान गांव के पास तेंदुआ मोड़ एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में पास में ही घर के सामने बैठे एक शख्स से टकरा गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए है। हादसा रविवार दोपहर का है।
.
तेंदुआ मोड़ पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शिवराजपुर निवासी प्रेम मिश्रा (55) अपनी बाइक से तेंदुआ मोड़ से गुजर रहे थे। तेज मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पास ही घर के सामने बैठे परासिया मुडहान निवासी अजय साकेत (18) से जा टकराई।
हादसे में अजय साकेत और बाइक चालक प्रेम मिश्रा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस को सूचना दी।
बाइक राइडर गंभीर हालत में रीवा रेफर
एम्बुलेंस टीम की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बाइक चालक प्रेम मिश्रा की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।
एएसआई पवन अवस्थी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने के कारण हादसा होना पाया गया है। पुलिस द्वारा इस सड़क हादसे की विवेचना की जा रही है। ग्रामीणों की त्वरित मदद और 108 टीम की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार के लिए लाया गया।