मंडलेश्वर में सीताराम विवाह की धूम, कुम्हार लाए मिट्टी, सेन समाज ने लगाई हल्दी-मेहंदी, गीतों पर लगे ठुमके

मंडलेश्वर में सीताराम विवाह की धूम, कुम्हार लाए मिट्टी, सेन समाज ने लगाई हल्दी-मेहंदी, गीतों पर लगे ठुमके


Last Updated:

Khargone News: मंडलेश्वर में मिथिला, अयोध्या और ओरछा की तरह जूना श्रीराम मंदिर में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के तीसरे दिन शीतला माता पूजन के साथ मुख्य आयोजन की शुरुआत हुई. त्रेतायुगीन रस्मों को निभाते हुए गौरी पूजन, खल माटी, गणेश पूजन, हल्दी, मेंहदी ओर संगीत की सभी रस्में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निभाई गई. 

Mandleshwar Ram Janki Vivah Mahotsav: मध्य प्रदेश के खरगोन की धार्मिक एवं पवित्र नगरी मंडलेश्वर में भगवान श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. जिस तरह मिथिला, अयोध्या और ओरछा में रामानंदी परंपरा के तहत हर साल भगवान का विवाह महोत्सव मनाया जाता है. ठीक उसी तरह यहां भी उन्हीं परंपरा और रीति रिवाज, रस्मों को निभाते हुए विस्तार पूर्वक भगवान का महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में गणेश पूजन (खाल माटी), हल्दी, मेहंदी की रस्में निभाई गई.

बता दें कि 350 साल पुराने जूना श्रीराम मंदिर में श्री सीताराम शिव संकल्प संस्थानम् एवं वैदेही सेवा प्रकल्प द्वारा 21 नवंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय विवाह महोत्सव के तीसरे दिन रविवार 23 नवंबर से मुख्य आयोजन शुरू हुए हैं. सुबह नर्मदा तट पर शीतला माता पूजन के बाद त्रेतायुगीन रस्म गौरी पूजन हुआ. इसमें माता गोरी के श्री विग्रह के साथ 8 सखियां (महिलाएं) दुर्गा माता मंदिर गई और गोरी पूजन की रस्म निभाई. मान्यता है कि त्रेतायुग में जानकी के साथ उनकी सखियां चन्द्रकला, जीविमला, जीप्रसाद, जीमदनकला, जीविश्वमोहिनी, उर्मिला तथा अन्य दो सखिया इस पूजन में उपस्थित मानी हुई थी.

तीसरे दिन निभाईं ये रस्में
वैदेही सखि अर्चना पाटीदार एवं रीटा जोड़ी ने बताया कि, सामाजिक समरसता की परंपरा को निभाते हुए शाम 5 बजे कुम्हार समाज से घड़े लाकर महिलाओं ने खल माटी की रस्म निभाई. इसके बाद शाम 5:30 बजे विद्वान् पंडितों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ श्री विग्रहों की उपस्थित में गणेश पूजा संपन्न कराई. आरती के बाद सेन समाज के सोनू सेन ने सपत्नी श्री विग्रह को हल्दी मेहंदी लगाकर रस्म पूरी की. संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ. वैदेही सखियों सहित अन्य महिलाओं द्वारा न सिर्फ पारंपरिक विवाह महोत्सव के गीत गाए गए वल्कि उन गीता पर खूब ठुमके भी लगाए.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मंडलेश्वर: सीताराम विवाह की धूम, कुम्हार लाए मिट्टी, सेन समाज ने लगाई मेहंदी



Source link