शनिवार रात को आंध्रप्रदेश में हुआ हादसा।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रैक्स गाड़ी ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरुष और 1 महिला शामिल
.
वहीं गाड़ी में सवार 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सभी यात्री खंडवा और खरगोन जिले के हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और हाईवे गश्ती टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नरसारावपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर पार्थिव शरीरों को जल्द खंडवा भेजने और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
9 लोगों का ग्रुप था, इनमें तीनों पुरुष और राइट हैंड से पहले नंबर पर खड़ी महिला की मौत हो चुकी है।
मृतकों की पहचान
- खुश्याल सिंह चौहान (62) निवासी ग्राम खजूरी, जिला खंडवा
- भूरे सिंह पंवार (60) निवासी ग्राम भोपाड़ा, जिला खरगोन
- संतोषी बाई (62) निवासी ग्राम भोपाड़ा, जिला खरगोन
- विजय सिंह तोमर (65) निवासी सनावद, जिला खरगोन

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मामले में जानकारी दी।
10 नवंबर को घर से निकले थे सभी पुलिस के अनुसार, मध्यप्रदेश के श्रद्धालु ओडिशा के पुरी में दर्शन करने के बाद श्रीशैलम की ओर जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि वे 10 नवंबर को घर से निकले थे और यात्रा के दौरान विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन करते हुए रामेश्वरम तक जाने की योजना थी।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा यह दुर्घटना कोटबोम्माली मंडल के येत्तुराल्लापाडु गांव के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि एमयूवी चालक को झपकी आने से वाहन नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दो एंबुलेंस के माध्यम से चारों शवों को खंडवा लाया जा रहा। हादसे में घायल एक महिला भी शवों के साथ आ रही हैं।
देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में चार लोगों की मौत हाे गई, जबकि ट्रैक्स गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्स को रोड़ किनारे लगाया गया।

हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी थी ट्रैक्स गाड़ी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद हाईवे के गश्ती स्टाफ और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य किया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्स गाड़ी आगे से पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गई।