कटनी में ट्रैक्टर की चपेट में आया नाबालिग, मौत: रोटावेटर का नट कस रहा था, अचानक ड्राइवर ने चलाया वाहन, चालक गिरफ्तार – Katni News

कटनी में ट्रैक्टर की चपेट में आया नाबालिग, मौत:  रोटावेटर का नट कस रहा था, अचानक ड्राइवर ने चलाया वाहन, चालक गिरफ्तार – Katni News



ट्रैक्टर की चपेट में आने से नाबालिग की मौत हो गई।

कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सगोना में रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 15 साल के दिव्यांशु मेहरा की मौत हो गई।

.

यह घटना ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण बताई जा रही है। चालक ने दिव्यांशु को रोटावेटर का नट कसने के लिए कहा और ट्रैक्टर चालू कर दिया, जिससे दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गया।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पान भिजवाया।

थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की। ट्रैक्टर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

दिव्यांशु मेहरा सुशील मेहरा का इकलौता बेटा था। वह रामपुर मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था।



Source link