मध्य प्रदेश में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम के ताजा आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के 98 प्रतिशत शहरों में पीएम 2.5 यानी धूल के बारीक कणों का स्तर बढ़ा हुआ है। दिल्ली
.
राजधानी के पुराने भोपाल इलाके में धूल के कण दिखाई दे रहे थे।
ग्वालियर में भी स्थिति चिंताजनक ग्वालियर में भी स्थिति चिंताजनक है। महाराज बाड़ा में 308, डीडी नगर में 309 और सिटी सेंटर में 243 AQI मिला। इनमें से महाराज बाड़ा और डीडी नगर की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही, जबकि सिटी सेंटर कुछ कम प्रदूषित लेकिन पुअर कैटेगरी में रहा। इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर अलग स्थिति देखने को मिली। छोटी ग्वालटोली में 304 AQI वेरी पुअर रहा, जबकि एयरपोर्ट पर 155, रेसीडेंसी एरिया में 103 और खंडवा रोड के आसपास 155 के आसपास AQI मॉडरेट मिला।

कोहरा और सर्दी में इसलिए बढ़ता है प्रदूषण पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि ठंड के सीजन में आम तौर पर एक्यूआई बढ़ता ही है। ठंड में वाहनों से निकलने वाली हानिकारक गैसें एक्सपेंड नहीं हो पाती व वायुमंडल में ठहरी रहती हैं। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, गैस व धूल के कण वायुमंडल में देर तक ठहरते हैं, इससे AQI बढ़ता है। इसी के साथ अधिक कोहरे की वजह से भी कई बार वायुमंडल में मौजूद हानिकारक गैसेस डिजॉल्व नहीं हो पातीं हैं।


सबसे अधिक AQI सिंगरौली में दर्ज किया गया।
प्रदेश के 5 सबसे प्रदूषित शहर
| शहर | AQI |
| सिंगरौली (ट्रॉमा सेंटर) | 356 |
| भोपाल | 347 |
| पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया | 335 |
| मंडीदीप | 321 |
| सागर कलेक्टोरेट |
311 |

पर्यावरण विशेषज्ञ सुभाष सी. पांडे के अनुसार
- सर्दियों में देर रात और सुबह हवा का दबाव कम होने से प्रदूषक नीचे जम जाते हैं।
- इससे सुबह की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित होती है।
- यह स्थिति फेफड़ों के रोगियों, हार्ट पेशेंट, 5 साल से छोटे बच्चों और 60+ उम्र के लोगों के लिए बेहद खतरनाक है।
- उन्होंने सलाह दी कि मॉर्निंग वॉक हल्की धूप निकलने के बाद ही करें, क्योंकि उस समय हवा में प्रदूषक ऊपर उठने लगते हैं।
जहां हवा साफ मिली, उसका कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि दमोह, खरगोन, रीजनल पार्क जैसे इलाकों में एक्यूआई Good या Satisfactory इसलिए मिला क्योंकि इन स्थानों पर उद्योग और ट्रैफिक कम है, हवा तेज चलने से प्रदूषक जल्दी फैल जाते हैं। तेज हवा प्रदूषकों को जमीन से ऊपर ले जाती है, इसलिए ऐसी जगहों की हवा अपेक्षाकृत जल्दी साफ हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें..
दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 506 पहुंचा

दिल्ली-NCR में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 506 रहा, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। दुनियाभर में वायु प्रदूषण को मापने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘आईक्यू एयर’ की लाइव रैंकिंग में दिल्ली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें