खेत की फेंसिंग में करंट, मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा – Sehore News

खेत की फेंसिंग में करंट, मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा – Sehore News



.

सेमलपानी गांव में रविवार सुबह खेत में करंट लगने से 30 साल के मजदूर केवलराम बरकरे की मौत हो गई। वह सुबह 6 बजे खेत में पानी फेरने जा रहा था। रास्ते में खेत की तार फेंसिंग के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी। केवलराम ने रास्ता साफ करने के लिए फेंसिंग के तार को हाथ से दबाया। उसी समय बिजली की लाइन तार से टच हो गई।

करंट लगते ही केवलराम की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो पुलिस और परिजन को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। अधिकारियों को बुलाए बिना शव हटाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को जमीन का पट्टा देने और आर्थिक सहायता की मांग रखी।

तहसीलदार सौरभ शर्मा और थाना प्रभारी घनश्याम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन और ग्रामीणों से बातचीत की। आश्वासन देकर माहौल शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

कार्रवाई की जाएगी तहसीलदार सौरभ शर्मा ने कहा कि परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। पट्टे की मांग पर पंचनामा बनाकर जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लापरवाही का मामला लग रहा है। दोषियों पर केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link