रतलाम | सिखवाल नगर स्थित रतलाम नरेश श्री खाटू श्याम जी के दूसरे वार्षिक महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। तीन दिनी महोत्सव का श्री गणेश 30 नवंबर को बाबा श्याम के नगर भ्रमण के साथ होगा। 2 दिसंबर को बाबा श्याम के भंडारा प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन
.
इसके बाद शहर के प्रमुख मंदिरों पर भगवान को विधिवत रूप से आमंत्रण पत्रिका के साथ बुलावा देकर भक्तों की बैठक की गई। बैठक में सर्वानुमति से तीन दिनी महोत्सव की तय रूपरेखा से भक्तों को अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि महोत्सव के पहले दिन 30 नवंबर को बाबा श्याम का नगर भ्रमण सुबह 9 बजे सिखवाल नगर खाटूश्यामजी मंदिर से होगा।
बाबा श्याम का शहर में यह दूसरा नगर भ्रमण होगा। इसमें भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते भक्तों की टोलियों के बीच ‘हारे के सहारे’ बाबा श्याम राजशाही अंदाज में ठाटबाट और गाजेबाजे के साथ नगर भ्रमण करेंगे। नगर भ्रमण का समापन माणकचौक स्थित बड़े गोपाल जी के मंदिर पर बाबा श्याम और गोपाल जी के मिलन के साथ होगा। महोत्सव के दूसरे दिन 1 दिसंबर को भजन संध्या रात 8 बजे से शुरू होगी। तीसरे दिन मंगला आरती और हवन होगा। बाबा की महाआरती और भोजन प्रसादी (भंडारे) का आयोजन होगा।