ठंड ने बढ़ाया फंगल खतरा! एक्सपर्ट ने बताया समय पर छिड़काव का फॉर्मूला, जिससे केला–कपास–मक्का में नहीं होगा खराब

ठंड ने बढ़ाया फंगल खतरा! एक्सपर्ट ने बताया समय पर छिड़काव का फॉर्मूला, जिससे केला–कपास–मक्का में नहीं होगा खराब


Last Updated:

Agriculture News: बुरहानपुर में कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने बताया कि ठंड के दिनों में केला, गन्ना, कपास और मक्का फसलों में फंगल इंफेक्शन तेजी से बढ़ता है. इससे बचने के लिए फसल 3–4 महीने की होते ही कीटनाशक का छिड़काव करना जरूरी है. बड़े खेतों में ड्रोन का उपयोग समय और कीटनाशक दोनों की बचत करता है और फसल को सुरक्षित रखता है.

बुरहानपुर. यदि आप भी किसान हैं और आपने आपके खेत में केला, गन्ना, कपास और मक्के की फसल लगा कर रखी हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जानकारी बताने के लिए जा रहे हैं. यदि आप इन बातों का पालन करते हैं, तो आप की फसल खराब नहीं होगी. कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के दिनों में इन फसलों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है. इससे बचने के लिए आपको दवाई का छिड़काव करना पड़ेगा आप ड्रोन से कीटनाशक दवाई का दो बार छिड़काव कर दीजिए, जिससे यह फंगल इन्फेक्शन नहीं होगा और आपकी फसल भी खराब नहीं होगी. फसल खराब नहीं होती है, तो आपका उत्पादन अच्छा होगा, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में केला, गन्ना, कपास और मक्के में फंगल इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है. यदि आप आपकी फसल को सुरक्षित करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप जैसे ही फसल तीन से चार महीने की होती है. उस पर कीटनाशक का छिड़काव करवा दीजिए यदि आप समय पर कीटनाशक का छिड़काव करते हैं, तो आपकी फसल को फंगल इन्फेक्शन नहीं होगा. फसल बड़ी हो जाती है ऐसे में कीटनाशक का छिड़कना काफी मुश्किल जाता है, तो आप ड्रोन की भी सहायता ले सकते हैं. ड्रोन से आप कम समय में कीटनाशक का छिड़काव कर दीजिए. आप के समय की बचत के साथ-साथ आपके कीटनाशक की भी बचत होगी और आपकी फसल खराब नहीं होगी, तो आपका अच्छा उत्पादन हो सकता है.

5 एकड़ में 3 घंटे में ड्रोन कर देता है छिड़काव 
यदि आप की पांच एकड़ में फसल लगी हुई है तो ड्रोन मात्र तीन घंटे में इसका छिड़काव कर देता है, जिससे आप के समय की बचत हो जाती है और यदि आप मजदूर लगाकर कीटनाशक का दवाई छिड़काव करवाते हैं, तो मजदूर 10 से 15 दिन का समय लेते हैं. समय की बचत होगी और समय पर यदि आप कीटनाशक का छिड़काव कर देते हैं तो यह फंगल इन्फेक्शन होने से फ़लसल बच जाती हैं.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

homeagriculture

ठंड ने बढ़ाया फंगल खतरा! एक्सपर्ट ने बताया समय पर छिड़काव का फॉर्मूला



Source link