डाभियाखेड़ा में 10 से अधिक खेतों से केबल चोरी: किसान बोले, वारदातें बढ़ रही हैं; खकनार में बाइक चोर गिरफ्तार – Burhanpur (MP) News

डाभियाखेड़ा में 10 से अधिक खेतों से केबल चोरी:  किसान बोले, वारदातें बढ़ रही हैं; खकनार में बाइक चोर गिरफ्तार – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। रविवार देर रात डाभियाखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 10 से अधिक किसानों के खेतों से केबल चोरी कर ली। यही नहीं, चोरों ने ग्राम पंचायत की मोटर से भी केबल चुरा ली। उधर, एक अन्य मामले में खकनार थाना पुलि

.

डाभियाखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि राजेश कास्डेकर ने पुष्टि की कि देर रात पंचायत की मोटर की केबल भी चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी खेतों में लगे मोटर पंप से केबल, ऑयल और कॉइल चुरा लेते हैं। किसानों ने बताया कि वे जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

चौकी प्रभारी बोले- शिकायत मिलते ही करेंगे कार्रवाई नावरा चौकी प्रभारी हेमेंद्र सिंह चौहान ने इस संबंध में कहा कि अभी तक किसानों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

3 दिन पहले निंबोला में भी हुई थी वारदात वहीं तीन दिन पहले निंबोला थाना क्षेत्र के नसीराबाद में भी खेतों से केबल, कॉइल और ऑयल चोरी की वारदात हुई थी। इससे पहले भी यहां चोरियां हुई हैं। किसानों का कहना है कि पुलिस को इन बढ़ती वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

खकनार पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा इधर, खकनार थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि भागवत पिता रविंद्र टोंगड़े निवासी नायर ने 21 नवंबर को शिकायत की थी कि ग्राम डोईफोड़िया से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुराकर ले गया। शिकायत पर धारा 303-2 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था।

महाराष्ट्र के जलगांव का है आरोपी टीआई ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर भौराघाट की तरफ जा रहा है, तब उसे पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी महेंद्र उर्फ बाड़ा निवासी ग्राम पाल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) से पूछताछ करने पर उसने बाइक डोईफोड़िया से चोरी करना बताया। आरोपी से बाइक जब्त कर उससे अन्य चोरियों के मामले में भी पूछताछ की जा रही है।



Source link