Last Updated:
Indian batting fail against South Africa: गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का घर पर बुरा हाल हो गया है. पहले न्यूजीलैंड ने आकर क्लीन स्वीप कर दिया और अब साउथ अफ्रीका ने भी उसी तरफ कदम बढ़ाए हैं. कोलकाता में स्पिन और गुवाहाटी में तेज गेंदबाजों ने टीम को ढेर कर दिया.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग जब से गौतम गंभीर ने संभाली है टेस्ट क्रिेकेट में शर्मनाक प्रदर्शन देखने मिला है. घर पर आकर न्यूजीलैंड की टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया और अब साउथ अफ्रीका उसी राह पर है. टीम इंडिया एक साल पहले तक दुनिया भर में जाकर डंका बजा रही थी. दो बार लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला वो आज अपने घर पर नहीं खेल पा रही. इन सबके पीछे कोच गौतम गंभीर के अजीब फैसले हैं.
अपने घर पर जो भारतीय टीम शेर हुआ करती थी आज उसकी हालत भीगी बिल्ली जैसी हो गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान जो हो रहा है वो किसी भी फैन के गले नहीं उतर रहा. कोलकाता के इडेन गार्डन्स में हमारे कोच साहब गौतम गंभीर ने टर्निंग पिच बनवाई. टीम 124 रन का पीछा करते हुए महज 93 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. ये समझ नहीं आया कि भारत अपने घर पर खेल रहा था या साउथ अफ्रीका की टीम मेजबान है.
स्पिन को खेलने में नाकाम
कोलकाता टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी को खेलने में नाकाम रहे. साइमन हार्मर ने अकेले मैच में 8 विकेट झटक लिए. पहली पारी में उन्होंने केशव महाराज के साथ मिलकर 5 विकेट झटके. वहीं दूसरी पारी में जब भारत महज 93 रन पर ढेर हुआ तो जोड़ी के खाते में 6 विकेट थे. शर्म की बात ये रही कि चार स्पिनर के साथ खेलने के बाद भारत हार गया और साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 2 स्पिन गेंदबाजों के दम पर मुकाबला जीत लिया. हार्मर ने दोनों पारी में 4-4 विकेट निकाले.
तेज गेंदबाजों के आगे टेके घुटने
गुवाहाटी में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का जो हाल हुआ उसके बाद हर कोई सोचने पर मजबूर कि ये टीम इंडिया किस लायक है. कोलकाता में स्पिनर ने दम निकाला तो यहां तेज गेंदबाज मार्को यानसन ने हालत खराब कर दी. टी- ब्रेक पर जाने से पहले ध्रुव जुरेल का विकेट लेने के बाद उन्होंने कहर ढा दिया. दूसरे सेशन का खेल शुरू होते ही धड़ाधड़ तीन विकेट झटक लिए. कप्तान ऋषभ पंत, रवींद्र जेडजा और नितीश कुमार रेड्डी का विकेट उन्होंने अपने नाम किया. देखते ही देखते 102 रन पर 4 विकेट से भारत 122 रन पर 7 विकेट हो गया.
गंभीर के प्रयोग ने किया बुरा हाल
भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउंडर भरने की जिद ने टीम का हाल बेहाल कर दिया है. कोच गौतम गंभीर के प्रयोग टीम पर भारी पड़ रहे हैं. कोलकाता टेस्ट में साई सुदर्शन को बाहर बिठाकर वाशिंगटन सुंदर को तीसरे नंबर पर उतारा. प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और शुभमन गिल ही प्रमुख बल्लेबाज थे. इसके बाद या तो ऑलराउंडर थे या फिर गेंदबाज. नंबर तीन का पोजिशन किसी प्रमुख बल्लेबाज को लिए होता है जहां कोच साहब ने ऑलराउंडर को उतार दिया.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें