छतरपुर में BJP नेता बिरयानी खाते ही बीमार पड़े: शिकायत पर दुकानदार ने गाली दी; पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर सैंपल जांच को भेजे – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में BJP नेता बिरयानी खाते ही बीमार पड़े:  शिकायत पर दुकानदार ने गाली दी; पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर सैंपल जांच को भेजे – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक चिकन बिरयानी की दुकान पर सोमवार दोपहर BJP जिला कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार बिरयानी खाने के कुछ ही मिनट बाद बीमार पड़ गए।

.

पन्नालाल अहिरवार महोबा जिले के अजनार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वे एक परिचित मरीज को लेकर छतरपुर के एक निजी अस्पताल आए थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिरयानी दुकान से 40 रुपए की हाफ प्लेट चिकन बिरयानी खरीदी।

बिरयानी खाते ही उन्हें बदबूदार स्वाद और गंध महसूस हुई। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं। उनके साथ मौजूद एक अन्य युवक को भी उल्टियां हुईं। अहिरवार ने जब दुकानदार से शिकायत की, तो कथित तौर पर दुकानदार ने गाली-गलौज की। इसके बाद पीड़ित ओरछा रोड थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में मौजूद पूरी बिरयानी जब्त कर स्वास्थ्य और खाद्य विभाग को सूचित किया। मौके पर ही बिरयानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

पीड़ित पन्नालाल अहिरवार ने बताया, “हम इलाज कराने छतरपुर आए थे। भूख लगने पर बिरयानी खाने दुकान गए। बिरयानी सड़ी हुई थी। विरोध करने पर दुकानदार ने गाली दी, जिसके बाद उल्टियां शुरू हो गईं।”

थाना प्रभारी दीपक यादव ने कहा, “दुकान की सारी बिरयानी जब्त कर खाद्य विभाग को सूचित किया गया है। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि बिरयानी खराब पाई जाती है, तो दुकानदार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”



Source link