रायसेन जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत सांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक–154 कस्बा रायसेन के बीएलओ अश्विनी शर्मा ने अपना पूरा काम समय से पहले पूरा कर लिया है। उन्होंने केंद
.
समय से पहले काम पूरा करने पर सम्मानित
बीएलओ के इस कार्य को देखते हुए सांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम मनीष शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि अश्विनी शर्मा का कार्य अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाता है कि योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने पर कठिन काम भी समय पर पूरा किया जा सकता है।
घरों-घरों जाकर जुटाई जानकारी
बीएलओ अश्विनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने कार्य शुरू होने के बाद एक व्यवस्थित योजना बनाकर घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए। मतदाताओं से आवश्यक जानकारी फॉर्म में दर्ज कराने का आग्रह किया।जिन लोगों को वर्ष 2003 की जानकारी निकालने में परेशानी होती थी, उनकी उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मदद की।कई बार मतदाताओं के घर पर नहीं मिलने पर उन्हें एक से तीन बार तक दोबारा जाना पड़ा।
सुबह 6 बजे से देर रात तक चला काम
उन्होंने बताया कि यह कार्य 4 नवंबर को शुरू हुआ था और 23 नवंबर तक पूरा कर लिया गया।जो मतदाता सुबह जल्दी काम पर निकल जाते थे, उनके घर वे सुबह 6 बजे पहुंचते थे, वहीं दिन में समय न देने वाले परिवारों से देर रात जानकारी ली गई। इस पूरे कार्य में मतदाताओं ने भी सहयोग किया।
एसडीएम ने टीमवर्क को सराहा
एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि बीएलओ की मेहनत पूरी टीम के लिए प्रोत्साहन है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में परिवारों को ढूंढना चुनौतीपूर्ण होता है, फिर भी सभी बीएलओ अपना काम गंभीरता से कर रहे हैं।इस दौरान तहसीलदार भरत मंड्रे, नायक तहसीलदार और राकेश गोयल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।