इंदौर में देर रात आरटीओ चेकिंग, दो बसें जब्त: 5 वाहनों पर डेढ़ लाख का जुर्माना; स्पीड गवर्नर, फायर सेफ्टी उपकरण चेक किए – Indore News

इंदौर में देर रात आरटीओ चेकिंग, दो बसें जब्त:  5 वाहनों पर डेढ़ लाख का जुर्माना; स्पीड गवर्नर, फायर सेफ्टी उपकरण चेक किए – Indore News


बसों के संचालन में लगातार सामने आ रही लापरवाही के चलते आरटीओ ने मैदान संभाल लिया है। आरटीओ प्रदीप शर्मा ने हंस ट्रेवल्स की बसों में अनियमितताएं मिलने पर दो बसें जब्त कर लीं।

.

बिना परमिट चल रही एक बस पर भी जुर्माना लगाया गया। शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात तक चली चेकिंग में 5 बसों से से डेढ़ लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। सभी बसों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

रिंग रोड पर चली इस कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रदीप शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद थे। सभी ने वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित सभी दस्तावेज चेक किए गए। फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर भी चेक किए गए।

सोमवार देर रात तक आरटीओ इंदौर प्रदीप कुमार शर्मा , संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले द्वारा कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान यह देखा गया कि बस संचालक फिटनेस और परमिट शर्तों का उल्लंघन तो नही कर रहे हैं। सवारियों से ड्राइवर के तेज स्पीड और अनियंत्रित ढंग से बस चलाने के बारे में फीडबैक भी लिया गया।

पिछले सप्ताह की गई कार्रवाई में चेकिंग में चार स्कूल वाहन और एक बस बिना परमिट और फिटनेस पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पिछले सप्ताह की गई कार्रवाई में चेकिंग में चार स्कूल वाहन और एक बस बिना परमिट और फिटनेस पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पिछले सप्ताह भी आरटीओ दल ने चेकिंग के दौरान कई बसों पर कार्रवाई की गई। कनाडिया और खंडवा रोड के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की। चार स्कूल वाहनों और एक बस को बिना परमिट–फिटनेस पाए जाने पर जब्त किया गया, जबकि पांच बसों पर स्पॉट फाइन लगाया गया। 15 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया।

महाराष्ट्र से आने वाली बस चार जगह खराब

औरंगाबाद-संभाजी नगर से इंदौर आ रही बस रास्ते में चार बार खराब हुई। रविवार शाम 7:30 बजे रवाना होकर सुबह करीब 4 बजे इंदौर पहुंचने वाली यह बस सोमवार देर रात 11.30 बजे इंदौर पहुंची। इस कारण बस में बैठे 50 से ज्यादा यात्री पूरी रात परेशान होते रहे।

यात्री संतोष कुमार ने बताया कि बस 50 किमी आगे जाने के बाद खराब हो गई।

यात्री संतोष कुमार ने बताया कि बस 50 किमी आगे जाने के बाद खराब हो गई।

माय हमसफर ट्रेवल्स की बस रविवार शाम 7:30 बजे भोपाल के लिए निकली। यह बस जालना होते हुए देवल गांव राजा के बीच खराब हो गई। यात्री अनिल संगोले ने बताया कि माय हमसफर ट्रेवल्स की इस बस के चलते ही कुछ दूरी पर डीजल पाइप फूट गया। ड्राइवर और क्लीनर ने इसे करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद ठीक किया।

सावित्री देवी ने बताया कि बस में सभी का दम घुट रहा था। इसके चलते यात्री कांच फोड़ने पर उतारू हो गए। तब बस ड्राइवर ने बुरहानपुर के नजदीक बस को रोका और एसी ठीक करने की कोशिश की। पर ठीक नहीं हो सका।

बस ऑपरेटर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के गोविंद शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला मेरे पास पहुंचा, मैंने संबंधित औरंगाबाद के कर्ताधर्ताओं को उसकी सूचना दी। निश्चित तौर पर यह बस मालिक की गलती है। जब यात्री पूरा पैसा दे रहे हैं, एयर कंडीशनर स्लीपर का, तो ऐसी परेशानी होना दुखदाई और विडंबना है। बस रवाना होने से पहले सारी चीज चेक हो जाना चाहिए।



Source link