धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति, एक्टर गोविंद ने याद किए पल

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति, एक्टर गोविंद ने याद किए पल


Last Updated:

गोविंद नामदेव ने दुख जताते हुए कहा की बहुत दुख हुआ मुझे की धर्मेंद्र जी अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं, यह हमारी इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है, हमारे बीच से बड़ा स्टार चला गया है.

सागर. भारतीय सिनेमा के सितारे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र साहब का 24 नवंबर को निधन हो गया है. उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली. इसके बाद नेता और उनके फैन अलग-अलग तरह से उनसे जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं. धर्मेंद्र जी के निधन की खबर से उनके करोड़ों चाहने वालों को झटका लगा है. हर कोई यह खबर सुनकर दुखी हो गया है ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री में 200 से अधिक फिल्में करने वाले गोविंद नामदेव ने भी धर्मेंद्र साहब के निधन पर दुख जताया है और उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताई है.

अभिनेता गोविंद नामदेव ने दुख जताते हुए कहा कि हमारे बीच से बड़ा स्टार चला गया है. उनमें बहुत सी ऐसी बातें रही जो फॉलो करने लायक थी, एक तो उनका हसमुख मिजाज बहुत आकर्षित करता था. वह हमेशा हंसते हुए बात करते थे और हर बात पर जोक मारने की कोशिश करते थे, कभी जोक मरते कभी शेर सुनाते थे.

व्यक्तित्व से बहुत प्रेरित हुआ
क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है जब कोई स्टार आपसे हंसते हुए मिले और हंसते हुए बात करें. डिप्रेशन की कभी कोई बात नहीं, कभी कोई गंभीर बात करता तो वह उसको रोक देते थे नहीं इसको हल्के में लो, उनके जीवन का यह वाला हिस्सा मुझे हमेशा आकर्षित करता रहा है और मैं उनके इस वाले व्यक्तित्व से बहुत प्रेरित हुआ हूं,. व्यक्तिगत रूप से मुझे ऐसा लगा कि जिनको मैं फॉलो करता रहा आज वह चला गया, मेरे अंतर्मन में बहुत दुखद है.

उनके कई सिद्धांतों को अपनाया
गोविंद नामदेव ने साल 2007 में पहली बार धर्मेंद्र के साथ जॉनी गद्दार फिल्म में काम किया था पहले ही मुलाकात में गोविंद नामदेव धर्मेंद्र जी से बहुत प्रभावित हुए थे और और उनके कई सिद्धांतों को अपनाया था. गोविंद नामदेव ने धर्मेंद्र साहब को ही अपना आदर्श मानकर एक्टिंग की शुरुआत की थी. फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव सागर के रहने वाले हैं और पिछले 35 साल से थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं भी अब तक भाषाओं में कर चुके हैं. 200 से अधिक फ़िल्में और कई वेब सीरीज में भी वह आ चुके हैं अभी भी पांच से अधिक वेब सीरीज उनकी आने वाली है.

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ है.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

homecelebrity

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति, एक्टर गोविंद ने याद किए पल



Source link