छात्रावास खाली कराने के दबाव पर छात्रों की शिकायत: धार में अधूरा नया भवन, लाइब्रेरी बंद होने की आशंका; कलेक्टर बोले- जांच करवाएंगे – Dhar News

छात्रावास खाली कराने के दबाव पर छात्रों की शिकायत:  धार में अधूरा नया भवन, लाइब्रेरी बंद होने की आशंका; कलेक्टर बोले- जांच करवाएंगे – Dhar News


धार के शासकीय महाविद्यालय नवीन बालक छात्रावास के छात्र मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से मिले। उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा बिना किसी लिखित आदेश और वैकल्पिक सुविधा के छात्रावास खाली कराने के दबाव पर अपनी

.

छात्रों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से वर्तमान छात्रावास की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्हें जिस नए छात्रावास में भेजा जा रहा है, वहां निर्माण कार्य अभी भी जारी है और स्थिति वर्तमान से भी खराब है।

नए छात्रावास में कई कमरों में निर्माण सामग्री पड़ी है, बिजली की व्यवस्था अधूरी है और बाथरूम भी ठीक नहीं हैं। छात्रों के अनुसार, छह कमरों में 19 छात्रों को समायोजित करने की बात कही जा रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी।

छात्रों ने अपनी मेहनत से वर्तमान छात्रावास में एक लाइब्रेरी भी बनाई है, जिसका वे नियमित उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बाहर जाकर लाइब्रेरी का खर्च वहन नहीं कर सकते। नए छात्रावास में जाने से यह सुविधा बंद हो जाएगी।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन उन पर लगातार दबाव बना रहा है और निष्कासित (रेस्टिकेट) करने की धमकी भी दे रहा है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब प्रतियोगी परीक्षाएं और कॉलेज की परीक्षाएं नजदीक हैं।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने छात्रों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने जनसुनवाई में यह भी कहा कि वर्तमान छात्रावास सुरक्षित है और थोड़ी मरम्मत से इसे पूरी तरह उपयोगी बनाया जा सकता है। उन्होंने मांग की कि उन्हें फिलहाल इसी छात्रावास में रहने की अनुमति दी जाए।



Source link