दतिया में सील क्लीनिक 10 दिन में फिर खुला: बंगाली डॉक्टर के पिता ने 10 हजार रुपए रिश्वत देने का आरोप लगाया – datia News

दतिया में सील क्लीनिक 10 दिन में फिर खुला:  बंगाली डॉक्टर के पिता ने 10 हजार रुपए रिश्वत देने का आरोप लगाया – datia News



दतिया में ग्वालियर-झांसी हाइवे के नीचे स्थित एक क्लीनिक को नवंबर में 10 हजार रुपए घूस लेने के आरोप में सीएमएचओ कार्यालय ने सील किया था। लेकिन यह क्लीनिक अब महज 10 दिन में फिर से खुल गया है और मरीजों का इलाज जारी है। घटना ने स्वास्थ्य प्रशासन की कार्र

.

जानकारी के अनुसार, यह क्लीनिक जुलाई में पहली बार बंद कराया गया था। नवंबर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बंगाली डॉक्टर डीके विश्वास के पिता ने आरोप लगाया कि उनका क्लीनिक तीन बार बंद होने के बाद सीएमएचओ ऑफिस में 10 हजार रुपए देने पर खोला गया।

सीएमएचओ ने वीडियो में लगाए गए आरोपों का खंडन किया और 9 नवंबर को उक्त क्लीनिक को सील कर दिया था। साथ ही पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे चल रहे डीके विश्वास के दूसरे क्लीनिक को भी बंद किया गया।

दोबारा से खुले क्लीनिक

अब मामला फिर से सामने आया है। सील किए गए दोनों क्लीनिकों में धड़ल्ले से प्रैक्टिस की जा रही है और मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि यदि क्लीनिक पर लगे आरोप सही थे तो इसे फिर से कैसे खोल दिया गया, और यदि आरोप गलत थे तो आखिरकार इसे सील क्यों किया गया।

इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और अभी तक किसी तरह की सफाई या कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है।



Source link